फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of a man found in sarojininagar who was missing for one week.

Lucknow: घर से लापता हुए अधेड़ का खून से लथपथ शव पड़ोस में मिला, परिजनों ने किया प्रदर्शन, बोले- बच सकती थी जान

Sun, 24 Jul 2022 12:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Jul 2022 12:03 PM IST
सार

शव मिलने पर परिजनों ने कहा कि पुलिस जांच में लगातार लापरवाही करती रही। अगर मामले को गंभीरता से लेती तो जान बच सकती थी। प्रदर्शन करते हुए परिजनों ने सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन
Dead body of a man found in sarojininagar who was missing for one week.
परिजनों की पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में तकरीबन सप्ताह भर पहले घर से लापता हुए पैरालिसिस से पीड़ित एक व्यक्ति का शव शनिवार देर रात पड़ोस में पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों एवं रिश्तेदारों ने रविवार की सुबह सरोजनीनगर थाने के सामने कानपुर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के चलते कानुपर रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी लाइनें लग गईं। मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर रोड जाम खुलवाया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित पीजेण्ट डे एकेडमी इंटर कॉलेज के पास रहने वाली शशि मिश्रा के पति शिव शंकर मिश्रा उर्फ बबलू को वर्ष 2021 में पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। जिसकी वजह से उनका दाहिना अंग काम नहीं करता है। साथ ही पेट में प्रायः काफी दर्द रहने के कारण वह घर पर ही पड़े रहते हैं। बीते सोमवार रात करीब 12 बजे टीवी पर मैच देखने बाद वह छत पर सोने चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब नीचे उतरीं तो शिव शंकर मिश्रा गायब मिले। जिसके बाद उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चला। काफी तलाश करने के बाद शशि मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शनिवार की देर रात शिवशंकर का खून से लथपथ शव उनके घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। मृतक के सिर पर किसी वजनदार हथियार से वार किये जाने का चोट का निशान थे। मृतक के गले में भी किसी धारदार हथियार से भी वार किया गया था।

पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की सुबह मृतक के परिजनों एवं रिश्तेदारों ने पुलिस पर जांच-पड़ताल में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए सरोजनीनगर थाने के सामने कानपुर रोड जाम कर दिया।


पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस चेतती तो शिवशंकर की जान बच सकती थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस बीते एक सप्ताह से जांच के नाम पर केवल खिलवाड़ कर रही थी। पुलिस ने किसी को भी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया। यही नहीं पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि पुलिस ने जांच-पड़ताल को आगे बढ़ाने के लिए घटनास्थल पर डाग स्क्वायड तक को भी नहीं बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed