फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   daughter and father shoot in barabanki

छह माह पहले हुआ था प्रेम विवाह, शनिवार देर रात मारी पत्नी और ससुर को गोली

Sun, 18 Feb 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Feb 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
daughter and father shoot in barabanki
demo pic

बाराबंकी में शनिवार देर रात बाइक सवार दो लोगों ने पिता-पुत्री को गोली मार दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से पिता की मोके पर ही मौत हो, बेटी को तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के करसा कला गांव के रहने वाले जगनाथ प्रसाद (65) व उनकी बेटी गायत्री (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। एएसपी दिगम्बर कुशवाहा ने बताया कि जगनाथ की पुत्री गायत्री ने सीतापुर जिले के भानुवामऊ थाना हरगांव निवासी राकेश उर्फ विकास यादव से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


करीब 6 माह पहले गायत्री राकेश को छोड़कर अपने घर आ गई थी। इसी बात से नाराज राकेश ने अपने भाई राजेश के साथ मिलकर यह वारदात की है। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर एसपी अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल गायत्री को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed