फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cyber criminal arrested

डीजी को ठगने वाले नाइजीरियन गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2014 08:45 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Feb 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
Cyber criminal arrested

रिटायर्ड डीजी आरसी शर्मा के बैंक अकाउंट से दो लाख 80 हजार रुपये उड़ाने वाले नाइजीरियन गैंग के दो शातिर बदमाश गुरुवार को साइबर क्राइम सेल के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन


दोनों नाइजीरिया के नीग्रो व गैंग के मास्टरमाइंड जस्टी के लिए काम करते थे। बदमाशों के पास से वह फोन भी बरामद कर लिया है जिससे रिटायर्ड डीजी को कॉल की थी।
विज्ञापन


नाइजीरियन जस्टी के गैंग का भारत में काम देख रहे मुंबई के भायंदर वेस्ट स्टेशन रोड के विनायक नगर निवासी जय पुरुषोत्तम खोबरेकर और आगरा के एतमादौला टेढ़ी बगिया के इस्लामनगर में रह रहे मुंबई के सोनू उर्फ साहिल को ठगी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे ठगी से जुड़ी जानकारियां मिलने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि जय पुरुषोत्तम ने ही रिटायर्ड डीजी के मोबाइल नंबर पर कॉल करके उनके बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारियां हासिल कर इंटरनेट बैंकिंग के जरिये उनके खाते से दो लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए थे।

साइबर क्राइम सेल की टीम गैंग के चार सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एएसपी पूर्वी ने बताया कि जय पुरुषोत्तम तीन साल पहले मुंबई की मीरा रोड पर पूनम सैप्रून बिल्डिंग के न्यू गोल्डन नेस्ट एरिया में रहता था। वहीं चाय-सिगरेट की दुकान पर जस्टी से उसकी मुलाकात हुई थी।

जस्टी ने नाइजीरिया का अपना मोबाइल नंबर उसे दिया। बकौल एएसपी,पहली मुलाकात में ही जस्टी ने जय पुरुषोत्तम से रकम मंगाने के लिए एक बैंक अकाउंट नंबर मांगा था। जस्टी ने कहा था कि जो पैसा आएगा,उसका फिफ्टी परसेंट अकाउंट होल्डर को दिया जाएगा।

जय पुरुषोत्तम ने जस्टी को अपने दोस्त का बैंक अकाउंट नंबर दिया। इस अकाउंट में जस्टी ने 40 हजार रुपये मंगाए जिसमें से 20 हजार रुपये उसके दोस्त को मिले थे।


धीरे-धीरे जय पुरुषोत्तम ने जस्टी को कई अकाउंट नंबर दिलाए। एएसपी ने बताया कि इस वक्त जय पुरुषोत्तम को अकाउंट में आने वाली रकम का 70 प्रतिशत हिस्सा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed