फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crime in illicit relationship of brother-sister

यूपीः भाई-बहन के अवैध संबंधों में हुए ये अपराध

Tue, 24 Mar 2015 03:27 PM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
Crime in illicit relationship of brother-sister

आलमबाग के गढ़ी कनौरा में सोमवार दोपहर हरदोई के शाहाबाद परियल निवासी अजय कुमार (23) और उसकी मौसेरी बहन शाहजहांपुर के डुडैना सेहरामऊ की शोभा सक्सेना (22) ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।

विज्ञापन


शोभा के दोनों पैर कट गए हैं जबकि अजय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों करीब आधा घंटा तक रेल ट्रैक पर तड़पते रहे। किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी इसके बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रेम संबंधों में आत्महत्या की कोशिश करने की आशंका जता रही है। हालांकि, शाम तक दोनों के परिवार का कोई सदस्य पुलिस के पास पहुंचा न ट्रामा सेंटर। आलमबाग इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों मौसेरे भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। युवक के अनुसार शोभा बीते सप्ताह पारा में अपनी बुआ राजेश्वरी और फूफा राजेश के घर पर रहने आ गई थी। दो दिन से वह भी बुआ-फूफा के घर पर ही रह रहा था।

शादी नहीं कर सके तो मर गए ये भाई-बहन

Crime in illicit relationship of brother-sister

वहीं कुछ दिनों पहले ही यमुनापार में मेजा इलाके के एक प्रेमी जोड़े ने मांडा में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। ये दोनों सगे मौसेरे भाई-बहन थे। पिछले ही महीने युवक की शादी हुई थी, जिसके बाद दोनों तनाव में थे।

पच्चीस वर्षीय दीपक (परिवर्तित नाम) मुंबई की किसी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी तो वह गांव पहुंचा और उसका 21 फरवरी को ब्याह हो गया। सात रोज बाद दुल्हन मायके लौट गई।

दीपक ने पड़ोस में रहने वाली अपनी मौसेरी बहन कल्पना (18, परिवर्तित नाम) के साथ मंगलवार रात करीब दस बजे मांडा में दिघिया के निकट रेलवे पटरी पर ट्रेन से कटकर जान दे दी।

एकतरफा प्यार में भाई ने बहन पर फेंका तेजाब

Crime in illicit relationship of brother-sister

वहीं लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र की रहने वाली बीए सेकेंड ईयर की छात्रा को उसके ही मौसेरे भाई ने एकतरफा प्रेम के विरोध पर तेजाब से नहलाने की धमकी दे डाली।

इससे सहमी छात्रा के घरवालों ने मुख्यमंत्री� अखिलेश यादव से शिकायत की थी। इस पर डीएम राजेशखर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने एसएसपी यशस्वी यादव को पत्र लिखकर मामले में एफआईआर दर्ज कराने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कहा था।

आरोपी छात्रा के मकान के बगल में ही रहता था। छात्रा के परिवारीजनों का कहना था कि परिवार का सदस्य होने के कारण आरोपी का घर आना-जाना रहता है और वह अक्सर छात्रा से छेड़छाड़ करता था।

छात्रा की मां के अनुसार बीती होली में आरोपी उनके घर आया था और रंग खेलने का दबाव बनाने पर परिवारीजनों को शक हुआ।
मां ने भी मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इस पर दोनों पक्ष में विवाद हुआ था और आरोपी ने अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed