फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clerk suspended for taking 50 thousand rupees bribe in sarojini nagar lucknow.

लखनऊ: घूसखोरी का वीडियो वायरल होने से रिटायरमेंट से चार दिन पहले बाबू सस्पेंड

Sun, 27 Jun 2021 11:17 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Jun 2021 11:17 AM IST
सार

अधिशासी अभियंता संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि अनामिका भारती ने पत्र देकर आरोप लगाया कि कार्यालय सहायक (बाबू) जितेंद्र नाथ शुक्ला एवं सेवानिवृत्त लाइनमैन हबीब ने तेज चल रहे मीटर की जांच कराने एवं बिल कम करने के लिए 50 हजार की घूस ले ली, पर बिल कम नहीं किया। जितेंद्र नाथ पर 30 हजार और हबीब पर 20 हजार रुपये वसूलने का आरोप है।

विज्ञापन
clerk suspended for taking 50 thousand rupees bribe in sarojini nagar lucknow.
बिजली कर्मी के घूस लेने की करतूत कैमरे में कैद हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरोजनीनगर के आनंद विहार गिंदनखेड़ा निवासी एक महिला ने चेक मीटर लगाकर बिजली बिल कम करने के नाम पर बाबू जितेंद्र नाथ शुक्ला और सेवानिवृत्त लाइनमैन हबीब पर 50 हजार घूस लेने का आरोप लगाया। बाबू द्वारा घूस लेने का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


शिकायती पत्र पर अधिशासी अभियंता ने दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाने के साथ ही बाबू को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही नोटिस जारी कर 28 जून तक स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। बाबू 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहा है। उसके पास बिजली बिल संशोधन का कोई कार्य नहीं है। कमेटी 29 जून तक रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि अनामिका भारती ने पत्र देकर आरोप लगाया कि कार्यालय सहायक (बाबू) जितेंद्र नाथ शुक्ला एवं सेवानिवृत्त लाइनमैन हबीब ने तेज चल रहे मीटर की जांच कराने एवं बिल कम करने के लिए 50 हजार की घूस ले ली, पर बिल कम नहीं किया। जितेंद्र नाथ पर 30 हजार और हबीब पर 20 हजार रुपये वसूलने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला द्वारा रुपये दिए जाने पर जितेंद्र गिन रहा है। महिला को पत्र लिख कर वीडियो की क्लिप मुहैया कराने और जांच में सहयोग करने को कहा गया है। प्रकरण की जांच उपखंड अधिकारी नादनगंज देवेंद्र वर्मा एवं उपखंड अधिकारी राम इकबाल को सौंपी गई।

पैसे लिए, नहीं दी रसीद

अनामिका ने बताया कि मीटर की एक साल की सवा लाख यूनिट रीडिंग निकाल कर बिल बना दिया गया। घर पर चेक मीटर लगा कर उसे उतार भी लिया, मगर बिल संशोधित नहीं किया। जितेंद्र व हबीब ने वसूली रकम की रसीद भी नहीं दी और बिल संशोधन के लिए और रकम मांग रहे थे।

बिल संशोधित करने के कार्यालय पहुंचीं तो बत्ती भी काट दी गई। 50 हजार रुपये बिल मद में जमा भी किए पर कनेक्शन नहीं जोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed