फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   class one student rapes KG girl

सात साल के बच्चे ने किया तीन साल की बच्ची का रेप, केस दर्ज

Tue, 11 Aug 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Aug 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
class one student rapes KG girl

लखनऊ के मड़ियांव स्थित एक स्कूल में रेप का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। स्कूल में केजी की पढ़ाई कर रही साढ़े तीन वर्षीय छात्रा के परिवारीजनों ने सात वर्षीय कक्षा एक के छात्र पर रेप का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर छात्रा के परिवारीजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने परिवारीजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिवारीजन अड़ गए। हारकर पुलिस ने सात वर्षीय बालक के खिलाफ रेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला बीते बुधवार का है। छात्रा की मां उसे लेने स्कूल गई तो उसने निजी अंगों में दर्द होने की बात कही। पूछताछ करने पर छात्रा ने बताया कि स्कूल के टॉयलेट में एक लड़के ने पेंसिल से उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की मां ने स्कूल की प्रिंसिपल से शिकायत की तो उन्होंने मामला दबाने की कोशिश की। अगले दिन छात्रा की मां फिर स्कूल गई और शिकायत की। इस बार प्रिंसिपल ने एक टीचर को लड़के की तलाश में लगाया।

टॉयलेट में बच्ची ने लड़के को पहचाना

class one student rapes KG girl

टीचर छात्रा को लेकर टॉयलेट गई तो आरोपी लड़का वहां नजर आ गया। छात्रा ने उसकी पहचान कर ली। यह बच्चा कक्षा एक का छात्र था। प्रिंसिपल ने उसे बुलाकर डांटा। एक टीचर ने थप्पड़ भी मारे। इसके बाद मामला शांत हो गया।

इंस्पेक्टर का कहना है कि सोमवार को छात्रा की मां उसे स्कूल लेकर गईं तो प्रिंसिपल ने प्रवेश देने से मना कर दिया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर प्रिंसिपल ने उन्हें धमकाया।

इससे नाराज छात्रा के पिता थाना पहुंचे और पुलिस से रेप की एफआईआर दर्ज करने को कहा। समझाने के बाद भी वह अड़े रहे तो सात साल के बच्चे के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा के परिवारीजनों की तरफ से दी गई तहरीर में स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ धमकाने और एक टीचर के खिलाफ बेटी को पीटने का भी आरोप है। छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा।

बच्ची को चिढ़ाएंगे, यह कहकर भगाने का आरोप

class one student rapes KG girl

स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रा को यह कहकर प्रवेश देने से इन्कार कर दिया कि स्कूल के अन्य छात्र-छात्राएं उसे चिढ़ाएंगे।

छात्रा की मां के मुताबिक प्रिंसिपल ने उनसे कहा कि बच्ची के साथ हुई घटना के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी हो गई है। अब वह बच्ची को स्कूल में चिढ़ाएंगे जिससे माहौल खराब होगा।

इसलिए बच्ची को स्कूल मत लाना। हालांकि, इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रिंसिपल ने बच्ची की मां से कहा था कि आरोपी लड़के को स्कूल से निकाल दिया गया है। अब सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं।

जब तक कैमरे नहीं लग जाते, बच्ची को स्कूल मत भेजना। वहीं,जिस बच्चे पर रेप का आरोप है, उसकी उम्र सात वर्ष से 12 दिन कम है। अधिवक्ता सुरेश पांडेय कहते हैं यह मामला बाल अपराध की श्रेणी का है। अगर मेडिकल में रेप की पुष्टि होती है तो बच्चे के खिलाफ मुकदमा जुवेनाइल कोर्ट में चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed