{"_id":"597b5c3a4f1c1b313d8b4b0f","slug":"class-monitor-beaten-by-goons","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की शिकायत करने पर क्लास मानीटर को दोस्तों ने डंडों और बेल्ट से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की शिकायत करने पर क्लास मानीटर को दोस्तों ने डंडों और बेल्ट से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई के उतरेटिया रेलवे लाइन के पास पब्लिक स्कूल में छात्रा की शिक्षक से शिकायत करना मॉनीटर को महंगा पड़ गया। छात्रा के दोस्तों ने स्कूल छूटने के बाद मॉनीटर की डंडों और बेल्ट से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
जख्मी हालत में मॉनीटर ने पीजीआई थाने में तहरीर दी। 10वीं कक्षा के मॉनीटर रोहित पाल ने पुलिस को बताया कि क्लास में शोरगुल रोकने को छात्रा से शांत रहने को कहा।
विज्ञापन
वह शांत न हुई तो इसकी शिकायत शिक्षक से कर दी। यह बात छात्रा को नागवार गुजरी और उसने अपने दोस्तों इसकी जानकारी दी।
स्कूल छूटने के बाद छात्रा के आधा दर्जन से अधिक दोस्तों ने मॉनीटर रोहित को बाहर घेर लिया। सभी ने उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
घायल रोहित ने छात्रा व उसके दोस्तों के खिलाफ पीजीआई थाने में तहरीर दी। एसएसआई श्यामलाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।