फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   child death due to doctor mistake

डॉक्टर की लापरवाही ने ले ली बच्चे की जान

Mon, 26 Aug 2013 01:30 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
child death due to doctor mistake

गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में एनेस्थेसिस्ट की लापरवाही से एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन थिएटर में बेहोशी के डॉक्टर की गलती से उसके बच्चे की मौत हो गई। अपनी जान बचाने के लिए चिकित्सकों ने बच्चे को दो दिन वेंटीलेटर पर रखा।

बाद में उसकी मौत की सूचना दे दी। परिजनों ने अब मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी तक को शिकायती पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगायी है।

बाराबंकी के सफीपुर गांव निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उसके 11 वर्षीय बेटे शुभम की 30 जुलाई को साइकिल से गिर जाने के कारण कोहनी की हड्डी टूट गई थी।

परिजन उसे लेकर विजयंत खंड गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। उसी दिन शाम को सात बजे शुभम को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया।

जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी सिंह और एनेस्थेसिस्ट डॉ. अशोक कुमार ने ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की लेकिन कुछ देर बाद ही उसे मरणासन्न हालत में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रख दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद से उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और न ही किसी परिजन को बच्चे से मिलने दिया गया। 2 अगस्त को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे के चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि ऑपरेशन शुरू होने से पहले बेहोश किए जाने के दौरान लापरवाही बरती गई। इसी से उसकी जान चली गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में चिकित्सक की लापरवाही की जांच के लिए उसने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed