मां-बेटियों का यौन शोषण करने वाला चीफ इंजीनियर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमबाग में रहने वाले सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर लखनलाल गुप्ता को पुलिस ने एक महिला और उसकी नाबालिग बेटियों से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है।
चीफ इंजीनियर ने पहले तो गरीब महिला को पैसों का लालच देकर दरिंदगी का शिकार बनाया। इसके बाद मसाज के बहाने घर आने के दौरान वह महिला की नाबालिग बेटियों का भी यौनशोषण करने लगा।
बेटियों ने मां से शिकायत की तो महिला ने पति की मदद से वीडियो क्लिप तैयार करवाई और करतूत उजागर करने की धमकी देकर पीछा छुड़ाने की कोशिश की।
इस पर चीफ इंजीनियर ने क्राइम ब्रांच से साठगांठ कर महिला व उसके पति के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करा दिया।
क्राइम ब्रांच के सिपाही को तत्काल किया गया निलंबित
एसएसपी को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने फटकार लगाते हुए क्राइम ब्रांच के सिपाही नीरज कुमार व शहंशाह को निलंबित करने के साथ कार्रवाई का आदेश दिया।
आशियाना पुलिस ने शनिवार दोपहर दुष्कर्म का मामला दर्ज करके चीफ इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया।
चीफ इंजीनियर इतना शातिर है कि उसने महिला व उसके पति पर मसाज के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो खींचने व वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने दंपती को पकड़ा तो उसने लखनलाल की करतूत उजागर कर दी।
महिला व उसके पति को फंसाने के लिए हुई थी मोटी डील
सूत्रों के अनुसार सिंचाई विभाग का चीफ इंजीनियर लखनलाल गुप्ता करीब एक महीने से क्राइम ब्रांच के संपर्क में था। नाबालिग बेटियों से दरिंदगी का विरोध कर रही महिला व उसके पति के लिए फंदा तैयार करने के लिए मोटी डील हुई थी।
क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें सुबूत एकत्र करके ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराने की सलाह दी। इसके चलते लखनलाल ने 6 मार्च को महिला के पति के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में 15 हजार व दो बार में दस हजार, 18 मार्च को 15 हजार रुपये जमा कराए। इतना ही नहीं महिला व उसके पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में बीस हजार रुपये नगद देने का भी जिक्र किया।
एसएसपी को भेजी थी अश्लील क्लिप
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि करीब महीना भर पहले अज्ञात व्यक्ति ने वॉट्सएप से अश्लील क्लिप भेजने के साथ मसाज के नाम पर ब्लैकमेलिंग की सूचना दी थी। सर्विलांस से तहकीकात में सिमकार्ड फर्जी आईडी का निकला। आईडी वाराणसी के एक व्यक्ति की लगाई गई थी।
उन्होंने वाराणसी पुलिस की मदद से छानबीन शुरू कराई थी। इस बीच एएसपी क्राइम ने चीफ इंजीनियर लखनलाल को मसाज के बहाने ब्लैकमेल किए जाने का मामला बताया। उन्होंने गहन जांच करके कार्रवाई के आदेश दिए थे।
ये है वीडियो क्लिप में
एसएसपी ने बताया कि ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा रहे लखनलाल ने वीडियो क्लिप व कुछ तस्वीरें उपलब्ध कराई हैं। इसमें महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति के दौरान लखनलाल द्वारा किसी से मोबाइल पर बात किए जाने का दृश्य है।
विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी कि ब्लैकमेलिंग के लिए क्लिप बनाई गई या फिर महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराने की साजिश के चलते रिकार्डिंग की गई।
क्राइम ब्रांच से साठगांठ की जांच, दो सिपाही सस्पेंड
एसएसपी ने बताया कि महिला की शिकायत पर लखनलाल को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच लाया गया था। पुलिसकर्मियों ने उसे भांडा फूटने की जानकारी दे दी और वह वह खिसक लिया।
इस पर क्राइम ब्रांच के सिपाही नीरज कुमार व शहंशाह को निलंबित किया गया है। इसके अलावा लखनलाल की क्राइम ब्रांच से साठगांठ की जांच कराई जा रही है।