फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chain snatching in lucknow

महिला की बहादुरी से बदमाश बाइक छोड़ भागे

Fri, 13 Dec 2013 09:09 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 13 Dec 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
Chain snatching in lucknow

महिला ने अपनी बहादुरी से बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया। अपने बहनोई

विज्ञापन
के साथ बाइक से जा रही महिला की झुमकी बाइक सवार लुटेरों ने नोच ली।

इससे महिला का कान फट गया और खून बहने लगा। दर्द के बावजूद महिला ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों को धक्का दे दिया।

इससे बदमाश बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। जब महिला शोर मचाकर लोगों को बुलाने लगी तो वे बाइक छोड़कर भाग निकले। वारदात बृहस्पतिवार को छपरतला की है।

पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैहरदोई के जाजूपुर की राम दुलारी बृहस्पतिवार को बहनोई शिवबालक के साथ बाइक से मलिहाबाद के कनार गांव में एक भंडारे में शामिल होने जा रही थी।

दोपहर करीब एक बजे माल रोड छपरतला के पास लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक उनकी बाइक के बराबर में चलने लगे।

राम दुलारी कुछ समझ पाती, इससे पहले पीछे बैठे बदमाश ने उसके कान पर झपट्टा मारकर झुमकी नोच ली।

अचानक हुई वारदात से राम दुलारी पहले तो घबरा गई। मगर फुर्ती दिखाते हुए बाइक मोड़ कर भाग रहे लुटेरों की ओर लपकी और बाइक को धक्का मार कर गिरा दिया।

शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोग जुटते, इससे पहले ही बाइक छोड़कर लुटेरे एक बाग में घुसकर फरार हो गए।

रामदुलारी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने लुटेरों की छोड़ी गई बाइक कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed