फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chain snatching in lucknow

लुटेरों से भिड़ गई यह बहादुर प्रोफेसर

Wed, 20 Nov 2013 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 20 Nov 2013 08:51 AM IST
विज्ञापन
Chain snatching in lucknow

गोमतीनगर में मंगलवार को एक असिस्टेंट प्रोफेसर चेन लूट कर भाग रहे बदमाश

विज्ञापन
से भिड़ गईं। हिम्मत दिखाते हुए उसे धक्का मारकर गिरा दिया।

हालांकि, बदमाश तमंचे के बल पर धमकाता हुआ साथी के साथ भाग निकला। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने महिला प्रोफेसर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंदिरानगर के सेक्टर-14 निवासी डॉ. पंकज शुक्ला की पत्नी सुनीता एक मीडिया इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

सुनीता के अनुसार दोपहर करीब दो बजे इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जुबैर खान के साथ वे बिजली का बिल जमा करने विजयखंड के मेहताब चंद्र चौराहा स्थित उपकेंद्र पहुंचीं।

जुबैर बिल जमा करने चले गए, जबकि सुनीता गाड़ी में ही रुक गईं। कुछ देर बाद सुनीता गाड़ी से निकल कर बाहर खड़ी हो गईं। इसी दौरान चेहरे पर गमछा बांधे एक बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारा। सुनीता बचने के लिए बैठ गईं।

बेखौफ बदमाश ने दोबारा झपट्टा मारा और चेन छीनकर भागने लगा। इस पर सुनीता हिम्मत दिखाते हुए दौड़ीं और धक्का मारकर उसे गिरा दिया।

इस बीच ड्राइवर भी गाड़ी से निकल आया और दोनों उठकर भाग रहे बदमाश के पीछे दौड़े। खुद को फंसता देख बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। सुनीता और ड्राइवर सहम गए।

उनके कुछ समझने से पहले ही बदमाश का साथी बाइक लेकर पहुंच गया और दोनों फरार हो गए। भरे बाजार में लुटेरे से हाथापाई होते देख मजमा लग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी भी की, लेकिन लुटेरे का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सुनीता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed