{"_id":"63f0d1d6e745020df601a314","slug":"case-filed-of-conversion-against-boy-s-family-in-haidergarh-in-barabanki-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: दो महिलाओं समेत तीन पर अपहरण व धर्मांतरण का केस दर्ज, प्रेमी युवक जेल में है बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Barabanki: दो महिलाओं समेत तीन पर अपहरण व धर्मांतरण का केस दर्ज, प्रेमी युवक जेल में है बंद
Sat, 18 Feb 2023 06:55 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, हैदरगढ़ (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, हैदरगढ़ (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:55 PM IST
सार
19 साल की युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों पर अपहरण और अवैध धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज करवाया है। परिजनों का कहना है कि युवक युवती को बहलाफुसला कर ले गया था और धर्म परिवर्तन करा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ से लापता युवती के लखनऊ में मिलने के मामले में पुलिस ने युवक की मां, मौसी व भाई के खिलाफ अपहरण, अवैध रुप से धर्मांतरण कराने का मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार देर रात तीनों पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। वहीं युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। अब न्यायालय में युवती के बयान पुलिस दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
हैदरगढ़ में अपनी रिश्तेदारी में आने वाले एक युवक का यहां की निवासी 19 साल की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले युवक किसी मामले में जेल चला गया। जबकि तीन माह पहले युवती लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज का शुक्रवार को युवती को लखनऊ से खोज निकाला और अपने साथ हैदरगढ़ कोतवाली लाई थी लेकिन युवती ने युवक के पक्ष में ही बयान दिया।
विज्ञापन
इस पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाया गया है। डरा धमका कर उसका धर्मांतरण करा दिया। इसका वीडियो जारी किया गया। आरोप लगाया कि पुत्री डर के कारण गलत बयान दे रही है। आखिरकार देर रात पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर युवक की मौसी हैदरगढ़ निवासी नाजबानो, मां रुख्शाना व भाई वैस मोहम्मद के खिलाफ अपहरण, धर्मांतरण व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
परिजनों ने मांग की है कि उनकी पुत्री को नारी सुधार गृह भेजा जाय। हैदरगढ़ के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवती को वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है। अब न्यायालय में धारा-164 के तहत बयान कराने के बाद आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।