फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cab driver murdered his wife in Bada barha Mohalla in Lucknow.

लखनऊ: कैब चालक ने लोहे की रॉड से हमलाकर पत्नी को मार डाला, आरोपी हिरासत में

Tue, 18 Jan 2022 04:04 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Jan 2022 04:04 PM IST
सार

लखनऊ के आलमबाग के बड़ा बरहा में घरेलू विवाद में एक कैब चालक ने लोहे की रॉड से हमलाकर अपनी पत्नी को मार डाला।

विज्ञापन
Cab driver murdered his wife in Bada barha Mohalla in Lucknow.
मीरा यादव उर्फ राधिका - फोटो : amar ujala

विस्तार

आलमबाग के बड़ा बरहा मोहल्ले में मंगलवार सुबह पारिवारिक विवाद में कैब चालक ने लोहे की रॉड से वार करके पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोरोना जांच में पॉजिटिव निकले आरोपी को पुलिस ने क्वारंटीन किया है।

सहादत गंज थाना क्षेत्र के मोअज्जम नगर निवासी राम आसरे यादव लेसा के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने अपनी बेटी मीरा यादव उर्फ राधिका (35) की शादी 09 मार्च 2009 को मड़ियांव के घैला स्थित अल्लू नगर निवासी सुशील यादव से की थी।
विज्ञापन


सुशील आलमबाग के बड़ा बरहा में रहकर कैब चलाता है। आए दिन उसका पत्नी से विवाद होता था। इसी को लेकर मंगलवार सुबह सुशील ने मीरा को जमकर पीटने के साथ ही दीवार में कई बार सिर लड़ाकर लहूलुहान कर दिया फिर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मार डाला। इसके बाद खुद ही 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने सुशील को हिरासत में लेकर आलमबाग पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी आलमबाग अनिरुद्ध विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी सुशील को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। उसे क्वारंटीन किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


पत्नी ने सुशील पर दर्ज कराया था मुकदमा
मृतका की बहन शिवानी यादव ने बताया कि सुशील शादी के बाद से ही मीरा को परेशान कर रहा था। मीरा ने सुशील के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। पांच साल मायके में रहने के बाद कोर्ट में सुलह समझौते के बाद मीरा ससुराल गई थी। शिवानी का आरोप है कि इसके बाद भी सुशील ने मीरा को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। शिवानी ने आरोप लगाया कि सुशील के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। इसी चलते उसने मीरा की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed