फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brutal murder of a man front of daughter.

बेखौफ अपराधीः बेटी के सामने काट डाला पिता को

Mon, 09 Feb 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ।
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ। Updated Mon, 09 Feb 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
Brutal murder of a man front of daughter.

अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। दबंगों ने रविवार को पीजीआई क्षेत्र में बेटी के सामने ही उसके पिता को मार डाला। बेटी प्रेमा चीखती रही और हमलावर बैजनाथ (55) को चाकू और बांके से वार पर वार करते रहे।

विज्ञापन


विवाद शराब को लेकर था। शनिवार को बैजनाथ के ठेकेदार बेटे राम मिलन ने फूलचंद, हरिकेश व जगजीवन के साथ शराब पी लेकिन पैसे देने से इन्कार किया तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसी का बदला लेने के लिए बदमाशों ने रविवार सुबह इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया। पुलिस ने 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हरिकेश और जगजीवन के पिता सरजू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीजीआई थानाक्षेत्र स्थित गांव झिलझिला का पुरवा निवासी राम मिलन ने बताया कि शनिवार को गांव के पास देशी ठेके की दुकान के पास फूलचंद, हरिकेश व जगजीवन मिल गए। सभी ने बैठकर शराब पी। इस दौरान फूलचंद और शराब पिलाने की जिद करने लगा। राम मिलन ने पैसे न होने का हवाला देकर मना कर दिया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के बदले में दी बेरहम मौत

Brutal murder of a man front of daughter.

इसमें फूलचंद और उसकी बहन समेत कई लोग घायल हो गए थे। हालांकि पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसी का बदला लेने के लिये तड़के फूलचंद, हरिकेश, जगजीवन ने दो अन्य साथियों के साथ घात लगाकर राममिलन के पिता पर हमला कर दिया।

उसी समय, वहां प्रेमा भी पहुंच गई। पिता को पिटते देख चीखने-चिल्लाने लगी। हमलावरों ने उसके सामने ही चाकू व बांके से बैजनाथ के सिर, गर्दन व पैर पर वार किया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। प्रेमा ने शोर मचाया तो गांव के कई लोग खेतों की तरफ पहुंचे।

तब तक आरोपी भाग चुके थे। बैजनाथ को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में राम मिलन ने गांव के ही फूलचंद, उसके बेटे हरिकेश, जगजीवन, उसके पिता सरजू पर हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस पहले ही एक्शन लेती तो टल सकता था मामला

Brutal murder of a man front of daughter.

शराब को लेकर राममिलन और फूलचंद के बीच हुए विवाद में आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस भी महज औपचारिकता निभाकर चलती बनी। गांव वालों का कहना है कि अगर पुलिस ने उस समय कार्रवाई की होती तो बैजनाथ की जान बच जाती।

बैजनाथ की हत्या के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। सन्नाटा पसरा हुआ है। बैजनाथ तो समझौता कराना चाहता थाबैजनाथ तो दोनों पक्षों में समझौता कराना चाहता था। यही कारण है कि तड़के जब फूलचंद और अन्य आरोपियों ने उसे बुलाया तो उनके पास पहुंच गया। उसे नहीं पता था कि ये हत्या के इरादे से आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed