दिवाली की रात घर में सो रहे युवक को प्रेमप्रसंग में गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल थाना क्षेत्र में बुधवार रात नवनिर्मित घर की गैलरी में सो रहे युवक को हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। युवक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला प्रेमप्रसंग का बताया गया है।
माल थाने के एसएसआई गनेश तिवारी ने बताया कि गांव अटवा निवासी जब्बार बुधवार रात खाना खाने के बाद नवनिर्मित मकान की गैलरी में सो रहा था। इस बीच हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
फायर की आवाज सुनकर दौड़े उसके भाई सत्तार व परिवार के अन्य लोगों के शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। सत्तार ने जगती खेड़ा के साबिर उसके भाई लाला, बेटे हामिद व दामाद बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवार की लड़की से था प्रेम प्रसंग
सत्तार का कहना है कि चारों लोगों को तमंचा लहराते हुए भागते देखा था। घायल जब्बार को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए जानकारी दी कि कमर के पास गोली लगी है।
तहकीकात में सामने आया कि साबिर के परिवार की एक युवती से प्रेमप्रसंग को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है। जब्बार 29 सितंबर को संदिग्ध हालात में लापता हुआ था।
तब भी साबिर व उसके परिवारीजनों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन कुछ दिनों बाद जब्बार रहस्यमय हालात में लौट आया।