{"_id":"987566fc7a314e16ac57965559909020","slug":"boy-depressed-from-breakup-commited-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को फंदे से लटकता देखा तो मां की निकल गई चीख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को फंदे से लटकता देखा तो मां की निकल गई चीख
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Nov 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
इंदिरानगर क्षेत्र में सोमवार सुबह प्रेम प्रसंग में युवक ने जीजा के घर जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। काफी देर तक घर वापस न आने पर मां ने कई बार फोन किया मगर नहीं उठा।
विज्ञापन
मां घर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो उसकी चीख निकल गई। पुलिस ने छानबीन की तो कमरे से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने प्रेम संबंध में जान देने की बात लिखी है। पुलिस ने छानबीन करके शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इंदिरा नगर के फतहापुरवा तकरोही निवासी अशोक कुमार का बेटा अभिषेक (24) सुबह बहनोई सुशील के घर डूडा कॉलोनी आया था। मकान की चाभी उसके पास थी। घर में कोई नहीं था। जहां उसने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
काफी देर तक घर न आने पर मां ने फोन किया। इसके बाद मां अपने दामाद के घर पहुंची तो पाया कि कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाई मगर, आहट न मिलने पर खिड़की से झांकर देखा तो उसकी चीख निकल आई।
सूचना पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा मैंने अपने मन को बहुत समझाने की कोशिश करता हूं, मेरा मन संभलने को तैयार नहीं होता। मेरा मन कही नहीं लगा, मैं उसी के ख्यालों में खोया रहता हूं। कुछ काम करने का मन नहीं होता। एसआई रामप्रकाश प्रजापति ने बताया युवक ने प्रेम प्रसंग में जान दी है।