फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bomb attack on a lawyer in Lucknow.

UP: कोर्ट से लौट रहे वकील पर बम से हमला, मौत

Wed, 21 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ/सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ/सुल्तानपुर Updated Wed, 21 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bomb attack on a lawyer in Lucknow.

पीजीआई थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार देर शाम कोर्ट से लौट रहे वकील पर बम से हमला किया। दो धमाकों से इलाका दहल उठा। गंभीर रूप से घायल वकील ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। सुल्तानपुर के मूलनिवासी वकील का पड़ोसी से विवाद बताया जा रहा है। वारदात से आक्रोशित वकीलों ने ट्रॉमा सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वृंदावन योजना के सेक्टर-5 निवासी वकील निखिलेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ निखिल (35) बुधवार शाम 7 बजे कोर्ट से बाइक पर सवार होकर कोर्ट से लौट रहे थे। घर से करीब 20 मीटर दूर मोड़ पार करते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर बम से हमला कर दिया। दस सेकेंड के अंतराल में दो धमाकों से घबराए लोग अपने घरों से निकले।
विज्ञापन


निखिल को बाइक समेत सड़क पर बुरी तरह जख्मी पड़े देखा। पड़ोसियों ने निखिल के घर पर दस्तक देकर उसकी पत्नी अंजली को वारदात की जानकारी दी। थोड़ी दूरी पर रहने वाले निखिल के पिता रामकुमार गुप्ता व मां पुष्पा भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की खबर मिलते ही तेलीबाग चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर निखिल को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया और उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ तहकीकात शुरू की। निखिल ने ट्रॉमा सेंटर में इलाज शुरू होते ही दम तोड़ दिया।

नजर नहीं आया कोई हमलावर

Bomb attack on a lawyer in Lucknow.

उधर, मौके पर पहुंची सीओ कैंट सीओ कैंट बबिता सिंह व एसओ पीजीआई संतोष तिवारी ने आसपास के लोगों से तहकीकात शुरू की। मोहल्ले के संदीप नामक युवक ने बताया कि वह गली में चहलकदमी करते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था उसी दौरान दो धमाके हुए।

उसने पलट कर देखा तो बुरी तरह जख्मी वकील निखिल बाइक समेत सड़क पर पड़े थे। कोई हमलावर नजर नहीं आया। निखिल के पिता रामकुमार गुप्ता ने पड़ोस में रहने वाले राकेश रावत से रंजिश की जानकारी दी।

रामकुमार ने पुलिस अफसरों को बताया कि एक बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राकेश ने साल भर पहले झगड़ा किया था और निखिल समेत पूरे परिवार के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। वहीं निखिल ने भी उसके बारे में जनसूचना के अधिकार के तहत जानकारी एकत्र की थी।

सुल्तानपुर के इन्हौना क्षेत्र के मूल निवासी निखिलेंद्र कुमार गुप्ता की रंजिश के बारे में जानकारी जुटाने के लिए विभिन्न थानों से संपर्क किया गया है। पता चला है कि आठ वर्ष से वृंदावन योजना के सेक्टर-5 में रह रहे निखिलेंद्र के खिलाफ अन्य थानों में मुकदमे हैं। निखिल के परिवार में पत्नी अंजली व छह वर्षीय बेटी गुनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed