फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bba student murder in lucknow.

स्टूडेंट को पीटकर मार डाला और देखती रही पुलिस

Sun, 12 Oct 2014 07:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Oct 2014 07:28 AM IST
विज्ञापन
bba student murder in lucknow.

इंटीग्रल यूनीवर्सिटी से बीबीए कर रहे छात्र की बृहस्पतिवार को गुडंबा क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर के टिंबर स्टोर पर बेलचे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


वारदात के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। सनसनीखेज हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, एक अब तक फरार है। एसपी ट्रांसगोमती ने बताया कि बाराबंकी के कुर्सी थानाक्षेत्र के रहने वाले मो. रफी चूनी-चोकर के बड़े व्यापारी हैं।
विज्ञापन


उनका बेटा वकार अहमद सिद्दीकी इंटीग्रल यूनीवर्सिटी में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वकार रोज बाराबंकी से ही पढ़ने आता था।

बहन को छोड़ने गया था फिर नहीं लौटा

bba student murder in lucknow.

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कॉलेज से करीब तीन बजे घर के लिए निकला। उसे अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली अपनी बहन को लेना था।

वकार रास्ते में मिश्रपुर डिपो चौराहे पर स्थित गुडंबा थाने के हिस्ट्रीशीटर अमर सिंह यादव के टिंबर स्टोर पर चला गया। वह वहां अक्सर आता-जाता था। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।

कहासुनी बढ़ने पर अमर ने चचेरे भाई अजय व विजय के साथ मिलकर वकार पर बेलचे से हमला कर दिया। वकार के खून से लथपथ होकर गिरने के बाद आरोपी फरार हो गए।

सूचना पर पहुंचे पिता मो. रफी ने अमर, अजय व विजय के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अमर सिंह और उसके चचेरे भाई विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने लगाया सु‌नियोजित हत्या का आरोप

bba student murder in lucknow.

विजय का भाई व हत्याकांड का ही आरोपी अजय अब तक फरार है। वहीं, परिवार वालों ने सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि रंगदारी मांगने को लेकर एक माह पहले वकार की अमर व उसके साथियों से कहासुनी हुई थी। अमर ने उसी मामले में समझौता करने के लिए वकार को बुलाया था। मौके पर एक दरोगा व सिपाही भी मौजूद था।

बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई और वकार की हत्या कर दी गई। इस बीच मौके पर मौजूद दरोगा व सिपाही वहां से खिसक लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed