फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   banned animal slaughtered in lucknow.

लखनऊ में प्रतिबंधित पशु काटने पर बड़ा बवाल

Wed, 24 Sep 2014 03:49 PM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
banned animal slaughtered in lucknow.

लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में बुधवार सुबह एक प्रतिबंधित पशु को काटने पर जमकर हंगामा हुआ। त्रिवेणी नगर 3 की शिवलोक कॉलोनी में रहने वाले सत्यनारायण की गाय मंगलवार रात चोरी कर ली गई, जिसके कुछ अंग पास के ही एक खाली प्लॉट में पाए गए।

विज्ञापन


भदेवा के एक टेलीफोन एक्सचेंज में काम करने वाले सत्यनायण की पत्नी रात से ही परेशान थीं, लेकिन तमाम खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला।

सुबह पास के ही कुछ लोगों ने प्लॉट में गाय के कुछ अंग देखे, तो मंजूलता को सूचना दी। पता चला कि रात में कुछ लोग गाय चोरी करके उसका मांस और चमड़ी निकाल ले गए। जैसे ही आस-पास के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई, करीब 300 लोग वहां जमा हो गए।

विज्ञापन

एक महीने में चोरी हुईं 12 गाएं

banned animal slaughtered in lucknow.

जानकारी के मुताबिक, इसमें कुछ हिंदू दलों के लोग भी शामिल हो गए और जय श्री राम व प्रतिबंधित पशु को काटने के विरोध में नारे लगाने लगे।

हालात बिगड़ते देख पांच थानों की पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया। साथ ही पीएसी को भी वहां तैनात कर दिया गया।

कुछ देर बाद पहुंचे एएसपी, ट्रांसगोमती और एडीएम ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वे अपने-अपने काम पर लौटे।

गौरतलब है कि इस इलाके में पिछले करीब महीनेभर में 10-12 गाएं चोरी हुई हैं। यहां चार-पांच अवैध बूचड़खाने भी चलते हैं। स्‍थानीय लोगों को शक है कि गाय का मांस और चमड़ी निकालने की करतूत उन्हीं लोगों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed