{"_id":"4833c32606eeb36d75699ad7ddb7fd4e","slug":"bank-manager-died-during-morning-walk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलसुबह क्या हुआ बैंक मैनेजर के साथ?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलसुबह क्या हुआ बैंक मैनेजर के साथ?
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Nov 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र बैंक के असिस्टेंट मैनेजर व अलीगंज शाखा में करंसी चेस्ट प्रभारी धामाचरण मंडल (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
कोलकाता निवासी मंडल शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे नाका थाना क्षेत्र स्थित गुरुनानक मार्केट में गली नंबर-एक में उनका शव पाया गया।
नाका इंस्पेक्टर विजय प्रकाश सिंह ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने उनके परिवारीजनों को सूचना दे दी है। रविवार शाम तक परिवारीजनों के राजधानी पहुंचने की संभावना है, इसके बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोलकाता के न्यू टाउन ईस्ट इन्क्लेव रोजा हाट निवासी मंडल पिछले दो साल से नाका के अवध गेस्टहाउस के रूम नंबर 204 में अकेले ही रहते थे।
पुलिस के मुताबिक वह महाराष्ट्र बैंक की अलीगंज ब्रांच में करंसी चेस्ट के प्रभारी थे। साढ़े चार बजे किसी ने पुलिस को उनका शव पड़ा होने की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर को तलाशी में मोबाइल फोन, गेस्टहाउस के रूम की चाबियां और 25 रुपये मिले। मंडल के मुंह से खून निकल रहा था। होंठ के बाएं हिस्से में चोट का निशान था।
विज्ञापन
पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि गेस्टहाउस के पास ही उन्होंने ब्रेड या कुछ और खाया। कुछ आगे बढ़ने के बाद वे गिर पड़े। एक ठेलेवाले ने ही पुलिस को सूचना दी।