{"_id":"60509a758ebc3ec39d613a1f","slug":"ayush-kishore-s-wife-ankita-discharged-from-civil-hospital-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष किशोर की पत्नी अंकिता अस्पताल से डिस्चार्ज, सांसद के बेटे पर गंभीर आरोप लगा की थी खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आयुष किशोर की पत्नी अंकिता अस्पताल से डिस्चार्ज, सांसद के बेटे पर गंभीर आरोप लगा की थी खुदकुशी की कोशिश
Tue, 16 Mar 2021 05:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Mar 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
अंकिता व आयुष किशोर।
- फोटो : amar ujala
भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे की पत्नी अंकिता को मंगलवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अंकिता ने रविवार को खुदकुशी की कोशिश करते हुए अपने हाथ की नस काट ली थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था अंकिता ने खुदकुशी से पहले सांसद के बेटे आयुष किशोर पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
वीडियो में अंकिता ने कहा था कि आयुष तुम्हारा बहुत इंतजार किया। ऐसा लगता था कि तुम आओगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मुझे नहीं रहना है। मैं हार गई हूं। मुझे इतने ही वक्त के लिए रहना था। अब दुनिया से जाना है। मुझे याद रखोगे। हर कदम पर तुम्हारे साथ थी। तुम्हारी गलतियों को भी मैने छिपाया। झूठी चोटें भी कई बार लगाई। इसे भी मैंने छिपाया।
विज्ञापन
मुझे पता था कि तुम छोटे हो लेकिन मैं पीछे नहीं हटी। तुम इतने मतलबी हो इसके बारे में नहीं पता था। अब कुछ नहीं बचा। तुमने बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा। मेरे मरने की वजह तुम हो। तुम आयुष, तुम्हारा परिवार, तुम्हारे पिता कौशल किशोर, मां जयादेवी और भाई विकास किशोर जिम्मेदार हैं। इसके अलावा वीडियो में कई और बातें कहीं।
विज्ञापन
अंकिता ने रविवार रात डेढ़ बजे अपनी कलाई की नस काट ली थी। खुदकुशी की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे सांसद के घर के पास से पकड़ा था। उसे महिला थाने ले जाया गया, जहां से वह झांसा देकर फिर सांसद के घर पहुंच गई और कलाई की नस काट ली थी। उसे सिविल अस्तपाल में भर्ती करवाया गया था जहां से आज डिस्चार्ज कर दिया गया।