{"_id":"6e1e3c5d1d68b4d445dd2851787eaa80","slug":"attempt-to-murder-after-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह में कपड़ा ठूंस किशोरी से किया दुष्कर्म!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंह में कपड़ा ठूंस किशोरी से किया दुष्कर्म!
ब्यूरो/अमर उजाला, महरूआ
Updated Thu, 02 Oct 2014 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी के साथ रेप कर जान से मारने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी रेखा (15) पुत्री राधे (दोनों परिवर्तित नाम) मंगलवार देर सायं शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी, तो परिवारीजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन
उसकी खोजबीन शुरू की गई तो वह गांव के बाहर जंगल में वह बेहोशी की हालत में मिली। वह खून से लथपथ थी। उन्होंने आननफानन में इसकी जानकारी पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बुधवार को होश में आने पर किशोरी ने बताया कि शौच के दौरान खजूरडीह गांव के राधेश्याम, रामबोध, परशुराम व अमरजीत उसके मुंह पर कपड़ा ठूंस कर जंगल में खींच ले गए।
वहां उसका हाथ पैर बांधकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गई।
बाद में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। एसओ रामशरण चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। एसओ ने बताया कि घटना की परिस्थितियों के अनुरूप फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।