फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on Pradhan's home in Lalganj raebareli.

Raebareli News: प्रधान के घर पर दबंगों का हमला, घर के बाहर खड़े वाहन को फूंक दिया

Tue, 14 Jun 2022 04:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Jun 2022 04:33 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली के एक गांव में दबंगों ने प्रधान के घर पर हमला कर दिया और घर के बाहर खड़े वाहन को फूंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
Attack on Pradhan's home in Lalganj raebareli.
वाहन में लगा दी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नरपतगंज मजरे भीरा गोविंदपुर गांव में सोमवार की रात हमलावरों ने प्रधान के घर में हमला बोल दिया। आरोपी हमलावरों ने दरवाजे पर खड़े वाहनों में आग लगा दी और धमकाते हुए वहां से भाग निकले।

विज्ञापन


प्रधान पति ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर तीन हमलावरों को नामजद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। गांव निवासी पंकज सोनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि देर रात करीब 12 बजे हमलावर उसकी हत्या के इरादे से उस घर में हमला बोल दिया और बाहर खड़े वाहनों पर आग लगा दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि हमले के बाद धमाके की आवाज सुनकर जैसे ही वह अपने घर से निकला तो आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित ने दो हमलावर युवकों को पहचान लिया। पीड़ित ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में तीन लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना पर सीओ महिपाल पाठक व प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जरूरी छानबीन की। सीओ ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने पीड़ित प्रधान परिवार को मामले में कार्रवाई किए जाने को लेकर भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed