{"_id":"d6f66da97228facd9267b090361d0a16","slug":"arrested-on-second-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे निकाह पर हंगामा, दूल्हे मियां गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे निकाह पर हंगामा, दूल्हे मियां गिरफ्तार
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Mar 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलीबाग के कुम्हारमंडी में दूसरा निकाह करने पहुंचे दूल्हे मियां को रविवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। निकाह की जानकारी पाकर पहली पत्नी महिला थाना की पुलिस लेकर आयोजन स्थल पहुंच गई।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक हाय-तौबा मची रही। सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लालकुआं निवासी शकील अहमद का कुम्हार मंडी निवासी नरगिस से निकाह होना था।
विज्ञापन
दोपहर को गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर शकील कुम्हार मंडी पहुंचे। निकाह की तैयारी चल रही थी कि इसी दौरान लालकुआं निवासी कमला देवी महिला थाने से पुलिस लेकर पहुंच गई।
विज्ञापन
कमला ने सोलह वर्ष पहले शकील से निकाह की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शकील के इन्कार करने पर कमला के साथ आए लोगों ने कई साक्ष्य पेश कर दिए। इस बीच परिवार और रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया।
हंसी-खुशी के माहौल में तनाव पसरते ही लोग खिसकने लगे। डेढ़ घंटे तक दोनों परिवार और कमला के बीच कहासुनी होती रही। सूचना पाकर पीजीआई पुलिस पहुंची और शकील को गिरफ्तार कर थाना ले गई।
कमला ने बताया कि महिला थाना में उसने पति के खिलाफ दूसरा निकाह करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नरगिस की बहन रजिया ने बताया कि शकील से बीते वर्ष निकाह तय हुआ था।
19 दिसंबर को दोनों की मंगनी हुई। सदर में एक दुकान पर काम करने वाले शकील से रिश्ता तय करते समय जानकारी की गई थी, तब उसके शादीशुदा होने की बात सामने नहीं आई थी।