फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arms Trafficking-Gun House will lock

एसटीएफ की रिपोर्ट से नेशनल गन हाउस पर लगेगा ताला

Tue, 03 Dec 2013 01:56 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
Arms Trafficking-Gun House will lock

अवैध शस्त्र व उपकरण बेचने के आरोप में फंसे नेशनल गन हाउस पर जल्द ही हमेशा के लिए ताला लगेगा।

विज्ञापन


प्रकरण की जांच कर रही एसटीएफ ने अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर पत्र के माध्यम से डीएम को जानकारी दी है।

गन हाउस पर फर्जी तरीके से विदेशी शस्त्र खरीद कर लाइसेंस धारकों को बेचने का आरोप है। संचालक को शस्त्र विक्रय के अवैध कारोबार में लिप्त पाया गया।

इस रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन का शस्त्र अनुभाग शस्त्र विक्रय लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेजेगा।

अवैध धंधे के आरोप में फंसे नेशनल गन हाउस का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया के तहत पहले लाइसेंस निलंबित कर दुकान संचालक को नोटिस जारी होगा।

नोटिस की तय मियाद के बाद ही शासन की संस्तुति के आधार पर गन हाउस संचालक का लाइसेंस निरस्त करने की विधिक कार्रवाई जिलाधिकारी के स्तर पर होगी।

मालूम हो कि इसी वर्ष अप्रैल के अंतिम सप्ताह में एसटीएफ ने लाटूश रोड स्थित नेशनल गन हाउस में छापा मारा कर शस्त्र विक्रेता के अवैध कारोबार में शामिल होने की छानबीन शुरू की थी।

इसके बाद जिला प्रशासन ने फौरी तौर पर दुकान सील कर संचालक के शस्त्र विक्रय लाइसेंस के उपयोग पर पाबंदी लगा दी।

जांच के दौरान अवैध शस्त्र बेचने वाले गिरोह से जुड़े लोगों की धरपकड़ के बाद दुकान संचालक के इस अवैध कारोबार में शामिल होने के पुख्ता सबूत भी एसटीएफ को मिले हैं।
विज्ञापन


शस्त्र अनुभाग प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट पीपी पाल ने बताया कि एसटीएफ की ओर से आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद अब दुकान संचालक के शस्त्र विक्रय लाइसेंस को औपचारिक तौर पर निलंबित कर निरस्त किए जाने की विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जल्द ही शासन को संस्तुति रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि एसटीएफ की ओर से कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद से उक्त शस्त्र दुकान पर विक्रय लाइसेंस का प्रयोग बंद कर प्रशासन का ताला लगा हुआ है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed