शराब के धंधे में बाधक बने बुजुर्ग को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब के कारोबार में बाधा बने एक वृद्ध को बुधवार को इस गोरखधंधे में लिप्त पिता-पुत्रों ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मामले में आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
तरबगंज के जमथा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी है कि उनके पिता घिर्राउ प्रसाद पांडेय रोज की तरह मंगलवार रात खेत में लगे पंपसेट को देखने गए थे। रात को जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने ये सोचकर तलाशने की कोशिश नहीं कि वह वहीं सो गए होंगे।
बुधवार सुबह करीब छह बजे परिवारीजन जब खेत गए तो बगल में रामकृष्ण पांडेय के धान के खेत में घिर्राऊ प्रसाद का शव पड़ा था। उनके शरीर के विभिन हिस्सों पर चोट के निशान थे और आसपास खून फैला था। शव के पास डंडा पड़ा था, जिस पर खून लगा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी डंडे से पीटकर घिर्राउ प्रसाद की हत्या की गई।
शैलेंद्र ने तहरीर में बताया है कि गांव के ही सालिगराम व उसके पुत्र अवैध शराब का गोरखधंधा करते हैं, इसको लेकर उसके पिता की इन लोगों से रंजिश थी।
...और इस तरह वारदात को दिया अंजाम
छह माह पूर्व अवैध शराब का गोरखधंधा करने वाले पिता-पुत्रों को पुलिस ने पकड़ा था, जिसकी शैलेंद्र व उनके परिवारीजनों ने वीडियो क्लिपिंग बनाई थी। इसके चलते दोनों परिवारों में रंजिश और बढ़ गई थी। पकड़े जाने के बाद से सालिगराम व उसके पुत्र संतोष व लवकुश गांव के बाहर बाग में शराब का धंधा करने लगे थे।
मंगलवार रात को खेत गए घिर्राउ प्रसाद से इसी बात को लेकर सालिगराम और उसके बेटे संतोष व लवकुश की कहासुनी हुई थी। इसी के चलते पिता-पुत्रों ने डंडे से पीटकर घिर्राउ प्रसाद को मौत के घाट उतार दिया।
बुधवार सुबह खेत में जहां घिर्राउ प्रसाद का शव पड़ा था, उसी के पास में कच्ची शराब पैक करने वाली पन्नी और बांस का डंडा पड़ा मिला। डंडे पर खून भी लगा था। पुलिस ने मामले में सालिगराम व उसके बेटे संतोष व लवकुश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ वाईपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।