{"_id":"62c6b96eee202831d708ac18","slug":"accused-of-a-murder-ran-away-fron-court-campus-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: न्यायालय में पेश होने ले जाया जा रहा हत्या का आरोपी फरार, जिले की सीमा सील कर की जा रही तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gonda: न्यायालय में पेश होने ले जाया जा रहा हत्या का आरोपी फरार, जिले की सीमा सील कर की जा रही तलाश
Thu, 07 Jul 2022 04:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Jul 2022 04:16 PM IST
सार
जेल से जिला कोर्ट ले जाया जा रहा हत्या का एक आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। वह काले रंग की गाड़ी भागा है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले के न्यायालय में पेशी पर जा रहा हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने से अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन जिले की सीमा सील कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दीवानी न्यायालय कचहरी तीन नंबर कोर्ट पर सिपाही इंद्रपाल सिंह की अभिरक्षा में आरोपी श्याम कोरी को लॉकअप से न्यायालय तीन नंबर अदालत कोर्ट पर पेश करने ले जा रहे थे। रास्ते में गेट के बाहर पानी पीने के बहाने वह रुका और सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सिपाही इंद्रपाल सिंह ने कचहरी के अंदर बनी पुलिस चौकी के इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर नगर कोतवाली की पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज भी पहुंचे और जांच पड़ताल की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। हालांकि बाद में उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली।
विज्ञापन
फरार कैदी थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गायत्री पुरम चौराहे पर दोहरे हत्याकांड में आरोपी था। वह जेल में बंद था। वह गायत्रीपुरम के बगल में निहाल पुरवा गांव का रहने वाला है। श्याम कोरी को पुलिस गाड़ी से लॉकअप से न्यायालय ले जाया जा रहा था। जहां से वह फरार हो गया।
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि अभियुक्त श्याम कोरी पुत्र शंकर कोरी पता निहाल पुरवा गायत्रीपुरम कोतवाली नगर गोंडा जो 302 का अभियुक्त है। वह न्यायालय से फरार हो गया है। वह ब्लैक कलर की यामाहा गाड़ी पर करनैलगंज की तरफ भागा है। जनपद के समस्त थानों का बॉर्डर सील कर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।