{"_id":"697d426fccb9a5d76ca700289fe9135c","slug":"accident-167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को टक्कर मार दीवार तोड़ बंगले में घुसी स्कार्पियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक को टक्कर मार दीवार तोड़ बंगले में घुसी स्कार्पियो
विवेक त्रिपाठी/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 May 2014 04:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमपल्ली क्षेत्र में बुधवार रात मुख्यमंत्री आवास के पास मैधावल के पूर्व विधायक की बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक बाइक में ठोकर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक उछल दूर जा गिरे, जबकि अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद बंगले की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।
टक्कर की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कृष्णानगर के आशुतोष नगर भोलाखेड़ा निवासी सौरभ निगम कानपुर निवासी अपने दोस्त शिवम मिश्र के साथ बाइक से गोमतीनगर जा रहा था।
ला-मार्टीनियर चौराहे पर मुख्यमंत्री आवास की ओर से आ रही मैधावल के पूर्व विधायक की तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी।
जोरदार टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। जबकि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद एक बंगले की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेने की साथ ही घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचा।
डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत खतरे के बाहर है। एसओ गौतमपल्ली सुरेंद्र कुमार कटियार के मुताबिक स्कॉर्पियो कब्जे में लेकर ड्राइवर ध्रुवनाथ से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के समय विधायक के गाड़ी में न होने की बात कही जा रही है।