{"_id":"58d3d7894f1c1b771d1a1bfc","slug":"a-woman-forced-to-drink-acid-in-train-in-charbagh-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप व एसिड पीड़िता को ट्रेन में पिलाया तेजाब, ट्रॉमा में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप व एसिड पीड़िता को ट्रेन में पिलाया तेजाब, ट्रॉमा में भर्ती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Mar 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा गोमती एक्सप्रेस में महिला यात्री को तेजाब पिलाने की घटना सामने आई है। ट्रेन के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महिला तड़पती हुई हालत में जीआरपी को मिली।
विज्ञापन
उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला रेप व तेजाब पीड़िता बताई जा रही है। जिसका मुकदमा ऊंचाहार में चल रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को ट्रेन में रायबरेली से महिला यात्री ने सफर शुरू किया। जब ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो वह तड़पती हुई हालत में जीआरपी थाने पहुंची। महिला की यह हालत देखकर रेलवे व जीआरपी अधिकारी सकते में आ गए।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर वह महिला मिली और वहां से जीआरपी थाने आ गई, जहां उसने भर्राती हुई आवाज में जानकारी दी कि वह उसे ट्रेन में दो लोगों ने जबरदस्ती तेजाब पिला दिया और ट्रेन से कूदकर भाग गए।
डॉक्टरों के अनुसार तेजाब की वजह से महिला का गला जल गया है और उसे बोलने में दिक्तत हो रही है।