{"_id":"626e5979ca6fbf50e1368ec9","slug":"a-woman-commits-suicide-with-her-children-in-motiganj-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: दो बच्चों के साथ महिला ने ट्रेन से कटकर जान दी, पारिवारिक कलह को बताया जा रहा वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडा: दो बच्चों के साथ महिला ने ट्रेन से कटकर जान दी, पारिवारिक कलह को बताया जा रहा वजह
Sun, 01 May 2022 03:27 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 May 2022 03:27 PM IST
सार
गोंडा में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतीगंज में रविवार की सुबह गोंडा-बस्ती रेल प्रखंड पर स्थित गेट नंबर 251/ B2 पर एक 30 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। सूचना पाकर जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर मोतीगंज नितिन मद्धेशिया ने बताया कि कीमैन यूनुस द्वारा सुबह 5 बजे सूचना मिली कि स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला व दो बच्चों की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर मोतीगंज ने आरपीएफ, जीआरपी गोंडा, मनकापुर वा मोतीगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी गोंडा के प्रभारी निरीक्षक एम पी चतुर्वेदी आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज, प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर शव को रेलवे ट्रैक से बाहर करवाया और मौके पर मौजूद लोगों से पहचान करवाई पर उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
हालांकि, कुछ देर बार सोठिया गांव निवासी मृतका के जेठ रामनाथ यादव ने अपने भाई की पत्नी व बच्चों के रूप में पहचान की और कहा कि ये मेरे भाई की पत्नी व बच्चे हैं। घटना के पीछे परिवारिक कलह बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोंडा एम पी चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका की पहचान मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोठिया गांव निवासी सुनीता (30) व बेटे आलोक (5) व बेटी अनिका (3) के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा
महिला द्रारा दुस्साहसिक कदम उठाने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतका का पति इस समय सूरत में रहकर अपने परिवार की किसी तरह से जीविका चलाता है। मृतका की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। इनका मायका मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के जैदवा गांव में था। मृतका के ससुर की चार माह पूर्व सांड के हमले में मौत हो चुकी है। परिवार में इस समय मृतका के घर मे सास बुधना, जेठ रामनाथ, जेठानी कमला व उनका बेटा सतीश है। फिलहाल जीआरपी पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच पड़ताल कर रही है।