{"_id":"6301c344986cbe0329389a82","slug":"a-vhp-activist-died-in-doubtful-condition-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विहिप के सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sitapur News: विहिप के सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sun, 21 Aug 2022 11:01 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:01 AM IST
सार
सीतापुर में विश्व हिंदू परिषद के एक सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में स्थित काशीराम कॉलोनी में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की मां ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
काशीराम कॉलोनी ब्लॉक नंबर 69/1089 निवासी आकाश कश्यप उर्फ छोटू (32) शनिवार रात अपने ब्लॉक में अपनी पत्नी के साथ था। रविवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। पत्नी ने इसकी सूचना अपनी सास व परिवार के अन्य लोगों को दी।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन आकाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने हत्या किए जाने का आरोप ससुराली जनों पर लगाया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। एसओ संजीव कुशवाहा ने कहा कि सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।