{"_id":"633d2811aaa32d26de18dafe","slug":"a-teenaged-girl-hang-herself-in-ambedkar-nagar-she-was-kidnapped-and-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: अपहरण व दुष्कर्म से आहत पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर व दरोगा निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambedkarnagar: अपहरण व दुष्कर्म से आहत पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर व दरोगा निलंबित
Wed, 05 Oct 2022 04:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Oct 2022 04:58 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में एक किशोरी ने अपहरण व दुष्कर्म की घटना के बाद आहत होकर आत्महत्या कर ली। वह मामले में उचित कार्रवाई न होने निराश थी। घटना से हड़कंप मच गया। मामले में थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर व दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने घर में फांसी लगाकर बुधवार सुबह जान दे दी। इससे न सिर्फ गांव वरन पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, जब पुलिसकर्मी शव ले जाने लगे तो ग्रामीणों ने तीन आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की और शव न ले जाने देने पर अड़ गए। प्रकरण में एक दिन पहले पुलिस टीम किशोरी के घर गई थी। परिजनों के अनुसार उस किशोरी ने कहा था कि यदि गिरफ्तारी जल्द न हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर को थानाध्यक्ष मालीपुर चंद्रभान यादव को लाइन हाजिर और विवेचक दरोगा प्रमोद खरवार को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने गांव पहुंचकर यह जानकारी दी तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद शाम को पुलिस टीम पोस्टमार्टम के लिए शव ले जा सकी। जिलाधिकारी ने सीडीओ की अध्यक्षता में एएसपी और एसडीएम जलालपुर की टीम से पूरे प्रकरण की जांच करने की घोषणा की। शासन से परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Sultanpur: आज ही छुट्टी पर आने वाला था जवान, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, मचा कोहराम
ये भी पढ़ें - UP Vidhanmandal: विधायक बताएंगे, कैसे बनेगी 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी
किशोरी के पिता ने बीते दिनों मालीपुर पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि स्कूल जाते समय उसकी 15 वर्षीय पुत्री को कटघर मूसा निवासी एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपहृत कर लिया। इसके बाद कार से लखनऊ के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहां से निकलकर किसी तरह वह घर पहुंची।
पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इस बीच बुधवार सुबह किशोरी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय परिवार के सदस्य कहीं बाहर निकले थे। इस बीच गैंगरेप पीड़िता के आत्महत्या करने की खबर ने सनसनी फैला दी।
चर्चा है कि पुलिस ने नामजद केस नहीं दर्ज किया था और रेप की धारा नहीं लगाई थी। इससे किशोरी आहत थी। हालांकि, एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज था। किशोरी के कोर्ट में बयान के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई थी।