फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man was murdered when he was sleeping in a temple in Ayodhya.

Murder In Temple: ममेरे भाई ने ही की थी मंदिर में सो रहे युवक की हत्या, पुलिस ने कुछ ही घंटे में किया वारदात का खुलासा

Sun, 03 Jul 2022 04:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Jul 2022 04:03 PM IST
सार

अयोध्या के एक गांव में अपने ननिहाल आया युवक अत्यधिक गर्मी के कारण मंदिर में सो गया था। उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या उसके ममेरे भाई ने ही की थी।

विज्ञापन
A man was murdered when he was sleeping in a temple in Ayodhya.
इसी मंदिर में हुआ मर्डर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना अंतर्गत भूआपुर देवगांव स्थित हनुमान मंदिर पर रात में सो रहे 35 वर्षीय युवक पंकज शुक्ला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा चंद कुछ घंटे के बाद ही हो गया। युवक की हत्या उसके ममेरे भाई गुल्लू ने ही की थी। हत्यारा ममेरा भाई गुल्लू मिश्रा गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


हत्या का खुलासा जिले के एसएसपी शैलेष पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि हत्या के पहले रात को पंकज और गुल्लू के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद गूल्लू ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसके पहले हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

अमेठी जिले के अंगूरी थाना क्षेत्र के शिवरतनगंज गांव का रहने वाला पंकज शुक्ला पुत्र राज नारायण शुक्ला थाना क्षेत्र कुमारगंज के भूआपुर देवगांव में दो दिन पहले अपने ननिहाल श्याम नारायण मिश्रा के यहां आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्यधिक गर्मी होने के कारण बीते शनिवार की देर रात वह हनुमान मंदिर में सोने के लिए चला गया जहां रात में धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की।


पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मृतक ननिहाल में रह रहा था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed