{"_id":"62f2334e0f80785ebb38af1a","slug":"a-man-was-doing-fraud-on-the-name-of-job-in-transport-department-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परिवहन मंत्री का करीबी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, लाखों रुपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Lucknow News: परिवहन मंत्री का करीबी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, लाखों रुपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Tue, 09 Aug 2022 03:45 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Aug 2022 03:45 PM IST
सार
परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ ने दबोच लिया है। उसके पास से दो कूट रचित नियुक्ति पत्र बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी अनूप दुबे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसटीएफ ने परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के एक सदस्य को सोमवार देर शाम को बीबीडी इलाके से दबोच लिया गया है। पकड़े गये आरोपी के पास से परिवहन विभाग के कूट रचित दो नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं। टीम के मुताबिक आरोपी खुद को परिवहन मंत्री का करीबी बताकर लोगों से ठगी करता था।
विज्ञापन
एसटीएफ डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अनूप दुबे मूलरूप से कुशीनगर के खड्डा के टीचर कालोनी का रहने वाला है। वह बीबीडी इलाके में तिवारीगंज स्थित स्टार अपार्टमेंट में रहता है। पुलिस ने उसके पास से दो कूट रचित नियुक्ति पत्र, दो मोबाइल व नकदी बरामद किया है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री का करीबी बता लोगों को फंसाता था
एसटीएफ डिप्टी एसपी डीके शाही के मुताबिक आरोपी अनूप दुबे से पूछताछ की गई। उसने कहा कि खुद को परिवहन मंत्री का करीबी बताता था। जिससे लोग उसके झांसे में आ जाते थे। उसने परिवहन विभाग में परिचालक के पद पर स्थायी नियुक्ति के लिए कई लोगों से रकम वसूली है। सोमवार को दो बेरोजगार युवकों मऊ के दोहरीघाट मानिकपुर निवासी संदीप प्रजापति और घोसी के अमिला निवासी नरेश राय को बीबीडी कॉलेज के पास बुलाया था। एसटीएफ डिप्टी एसपी के मुताबिक कुछ युवकों ने नियुक्ति के नाम पर ठगी की शिकायत की थी। जिसके बाद आरोपी के मोबाइल को सविलांस पर लिया गया था। सोमवार को उसके पहुंचने पर टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन
तीन लाख रुपये में दिलाता था नौकरी
पुलिस टीम के मुताबिक आरोपी ने कुबूल किया कि उसने स्थायी परिचालक की नौकरी के लिए तीन लाख रुपये में सौदा किया था। जिसमें एक लाख रुपये एडवांस लिया था। बाकी दो लाख रुपये नियुक्ति पत्र देने के समय लेने की बात कही थी। पकड़ा गया आरोपी खुद को न्यूज-80 का पत्रकार बताता था। इसी के जरिए परिवहन मंत्री के कार्यालय में आता जाता था। जहां बेरोजगारों से संपर्क किया। डिप्टी एसपी धर्मेश शाही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीबीडी थाने में कूट रचित दस्तावेज तैयार करने, जालसाजी, अमानत में ख्यानत सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।