फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man tried to terrorise his girl friend, police arrested.

Lucknow: प्रेमिका को डराने के लिए फंदा लगा किया फेसबुक लाइव, लिखा - जिंदगी का आखिरी दिन है

Mon, 17 Apr 2023 05:06 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Apr 2023 05:06 PM IST
सार

प्रेमिका की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने प्रेमिका को डराने के लिए गले में फांसी का फंदा डाल लिया था और फेसबुक लाइव किया था।

विज्ञापन
A man tried to terrorise his girl friend, police arrested.
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एक युवक ने पंखे से दुपट्टा बांध गले में फंदा लगाया। उसका फेसबुक लाइव किया। लिखा कि उसकी जिंदगी का आखिरी दिन हैं, कल उसका जनाजा उठेगा। ये देख उसकी की प्रेमिका ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सिरफिरा अपनी प्रेमिका को ये करके डरा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मूलरूप से बाराबंकी निवासी अरुण कुमार शर्मा विभूतिखंड इलाके में किराये के मकान में रहता है। वह एक कंपनी में हाउसकीपिंग का काम करता है। शनिवार रात उसने गले में फंदा लगाकर फेसबुक पर लाइव किया। एक रील भी बनाई। जिसे अपनी प्रेमिका को भेजा। प्रेमिका ये देखकर स्तब्ध रह गई। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि अरुण के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर उस तक पुलिस टीम पहुंची। वह सकुशल था। पूछताछ में उसने बताया कि केवल अपनी प्रेमिका को डराने के लिए ऐसा किया था। वह खुदकुशी नहीं करने जा रहा था। पुलिस कर्मियों ने उसको समझाया भी और फटकारा भी। हिदायत दी कि वह भविष्य में ऐसी हरकत न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed