फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man tried to self immolate in front of Lokbhawan in Lucknow.

लेखपाल पर कार्रवाई न होने से नाराज युवक ने लोकभवन के सामने किया आत्मदाह, अस्पताल में भर्ती

Mon, 01 Feb 2021 12:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Feb 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
A man tried to self immolate in front of Lokbhawan in Lucknow.
लोकभवन के सामने का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हजरतगंज स्थित लोकभवन के सामने सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने देखते ही उसे रोकने की कोशिश की लेकिन युवक आग से झुलस गया।

विज्ञापन


आग बुझाने के बाद युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक 30 प्रतिशत जला है। युवक ने लेखपाल पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, कन्नौज के मुंडारा निवासी उमाशंकर ने लोकभवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की। वह करीब 11.30 बजे लोक भवन के सामने पहुंचा और जेब में रखे पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर उड़ेल लिया। जब तक पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचते उसने आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आग बुझाकर उमाशंकर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 30 प्रतिशत जलने की बात कही है। उसका इलाज चल रहा है।

लेखपाल पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि उमाशंकर की जमीन का विवाद चल रहा है जिसमें लेखपाल को रिपोर्ट लगानी है लेकिन लेखपाल लगातार टालमटोल कर रहा है। पीडि़त ने लेखपाल की शिकायत कई उच्चाधिकारियों से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

इस पर उसने आत्मदाह करने का निर्णय लिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक उमाशंकर कन्नौज से रोडवेज बस से चारबाग पहुंचा। इसके बाद वहां से बापू भवन चौराहे पर ऑटो से उतरा। पैदल लोकभवन के सामने पहुंचकर आत्मदाह कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, कन्नौज के प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed