फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man set fired a teenaged girl in Amethi.

दरिंदगी करने में नाकाम रहा हैवान तो लड़की को जिंदा जला दिया

Thu, 23 Jun 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Thu, 23 Jun 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
 A man set fired a teenaged girl in Amethi.
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेठी के पीपरपुर थाने के एक गांव में युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जिंदा जला दिया।

विज्ञापन


चीख-पुकार के बाद पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। मौत से पूर्व नायब तहसीलदार ने पीड़िता का बयान लिया है।
विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी बुधवार की दोपहर घर में अकेली थी। उसकी मां दवा लेने के लिए बाजार गई थी। इस बीच गांव का ही लल्लू उर्फ इलियास घर का दरवाजा खुला देखकर अंदर घुस गया। लल्लू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने शोर मचा दिया तो आरोपी ने घर में रखा केरोसिन उठाकर उस पर डाल दिया। किशोरी बचाव के लिए मदद मांगती रही, लेकिन किसी को उसकी आवाज नहीं सुनाई पड़ी।

माचिस की तीली जलाकर किया आग के हवाले

 A man set fired a teenaged girl in Amethi.

किशोरी पर केरोसिन डालने के बाद लल्लू उर्फ इलियास ने माचिस की तीली जलाकर उसे आग के हवाले कर दिया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और उसे लेकर जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचे।

घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार ऋचा सिंह अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। नायब तहसीलदार को बयान देने के बाद ही किशोरी की मौत हो गई। उधर, बेटी के जलने की सूचना के बाद उसकी मां भी अस्पताल पहुंची।

एसओ पीपरपुर जगदीश यादव ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के मुताबिक किशोरी के साथ दुष्कर्म में असफल रहने पर लल्लू उर्फ इलियास ने उसे जिंदा जलाया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed