फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man's dead body found hanging from a tree in Alapur thana in ambedkar nagar.

Ambedkar nagar: युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, ग्रामीणों में आक्रोश, शव ले जाने से रोका

Tue, 20 Sep 2022 03:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Sep 2022 03:10 PM IST
सार

अंबेडकरनगर के आलापुर थाने में एक युवक का पेड़ से लटकता हुआ शव पाया गया। युवक के पैर बंधे हुए थे जिससे मामला हत्या का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
A man's dead body found hanging from a tree in Alapur thana in ambedkar nagar.
घटनास्थल पर एसपी व डीएम मौजूद रहे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आलापुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। आरोप गांव की रहने वाली एक किशोरी के परिजनों पर है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह नसीरपुर स्थित बाग में एक पेड़ से गांव निवासी अरुण (40) का शव लटकता देख ग्रामीण सन्न रह गए। रोते बिलखते परिजन भी वहां पहुंचे। अरुण के दोनो पैर मुड़े और रस्सी से बंधे थे। प्रथम दृष्टया ही घटना हत्या की प्रतीत हो रही थी। देखते ही देखते बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्र हो गए। एसओ श्रीनिवास पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतरवाने की कार्रवाई करने लगे। हालांकि नाराज ग्रामीणों ने शव ले जाने से रोक दिया।

विज्ञापन

 

सीओ आरबी सिंह भी जहांगीरगंज एसओ के साथ पहुंचे लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने गांव जाकर ग्रामीणों को समझाया बुझाया। केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद पुलिस मौके से शव ले जा सकी। अरुण के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कहा कि गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। एसओ ने बताया कि तहरीर के अनुरूप केस दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण पर दर्ज था छेड़छाड़ का केस
अरुण पर गांव निवासी एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा बीते दिनों दर्ज हुआ था। अब इसी किशोरी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। खबर यह भी है कि कि अरुण भीम आर्मी पार्टी में सक्रिय सदस्य के तौर पर कार्यरत था। उसकी हत्या की खबर मिलने पर संगठन के लोग आलापुर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed