फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man raped a girl in mohanlalganj.

बच्ची का यौन शोषण करता रहा बाबा, खिलाई गर्भपात की दवा

Fri, 15 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
A man raped a girl in mohanlalganj.

मोहनलालगंज में 45 साल के अधेड़ बाबा ने पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची का छह महीने तक यौन शोषण किया। इस बीच बच्ची गर्भवती हो गई तो बाबा ने उसे धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी। जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो घरवालों को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मोहनलालगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपी बाबा की तलाश शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आरके शुक्ला ने बताया कि आरोपी बाबा दूर के रिश्ते में बच्ची का चाचा है। इससे लड़की के घर वालों को कभी शक नहीं हुआ। वह समझते थे कि बच्ची बाबा के पास खेलने जा रही है। वहीं, बाबा रिश्तों को कलंकित करता रहा।
विज्ञापन


बच्ची ने परिवारवालों को बताया कि लगभग छह महीने पहले उसे कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया।

बाबा ने उसे व पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी

A man raped a girl in mohanlalganj.

इसके बाद उसने इस घटना के बारे में अन्य लोगों को बताने की बात कही तो बाबा ने उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी देने लगा। इसके बाद बाबा ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

बच्ची के मां-पिता मजदूर थे और वह अपने काम पर चले जाते थे। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची के गर्भवती हो जाने की जानकारी पर बाबा ने उसे बुलाया और धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी।

दवा खाते ही बच्ची हो गई बेहोश
गर्भपात की दवा खाने के बाद बच्ची अपने घर पहुंची और फिर बेहोश हो गई। उसकी हालत बिगड़ी तो परिवारवाले उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। वहां होश आया तो बच्ची ने आपबीती सुनाई।

इसके बाद परिवारवालों को घटना की जानकारी हुई। इस बीच आरोपी बाबा मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed