फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man raped a girl in Lucknow.

खेत पर गई इंटर की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Thu, 03 Dec 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Dec 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
A man raped a girl in Lucknow.

राजधानी लखनऊ के इटौंजा में बुधवार शाम किसी काम से खेत गई इंटर की छात्रा को उसके गांव में ही रहने वाले एक युवक ने दबोच लिया और उसके संग दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


इसकी शिकायत पुलिस से करने पर और परिवारवालों को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसओ इटौंजा के मुताबिक, किसान की 16 वर्षीय बेटी निजी कॉलेज में इंटर की छात्रा है। बुधवार शाम छात्रा गांव किनारे खेतों की तरफ गई थी, जहां घात लगाकर बैठे संदीप कुमार लोधी ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजन करने लगे विवाद

A man raped a girl in Lucknow.

इसके बाद मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर जानमाल की धमकी देकर भाग निकला।

छात्रा ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा के परिवारीजन शिकायत लेकर आरोपी के घर गए तो उसके परिवारीजन विवाद करने लगे।

बृहस्पतिवार सुबह छात्रा ने अपने भाई व परिवारीजनों के साथ इटौंजा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक मुखराम यादव का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed