{"_id":"632a9c8782dbc2144670cec0","slug":"a-man-murdered-his-uncle-for-property-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Sitapur: जायदाद के लालच में भांजे ने मामा का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Sitapur: जायदाद के लालच में भांजे ने मामा का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया
Wed, 21 Sep 2022 10:41 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:41 AM IST
सार
सीतापुर जिले में जायदाद के लालच में युवक ने अपने मामा की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में जायदात के लालच में सगे भांजे ने अपने मामा की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भांजे को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मामा अपनी कृषि योग्य जमीन पर प्लाटिंग का कार्य करता था। कस्बे के मोहल्ला बन्नी निवासी श्याम बिहारी वर्मा (50) का शव मंगलवार रात करीब दो बजे उसके बिस्तर पर पड़ा पाया गया। शव के गर्दन पर धारदार हथियार के निशान पाए गए थे। देर रात ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि चार लोगों ने युवक की हत्या की है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक सुशील चन्द्रभान, अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ,सीओ रविशंकर प्रसाद, इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस को मृतक के भांजे पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में ही मृतक के भांजे ने यह स्वीकार किया कि जायदाद के लालच में ही उसने अपने मामा की हत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी भांजे अमरेंद्र कुमार व उसकी पत्नी गुड़िया व सास सीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके पर एक बख्से में रखे आला कत्ल को भी बरामद कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि श्याम बिहारी के कोई सन्तान नही थी। पत्नी मर चुकी थी। इसलिये श्याम बिहारी ने अपने भांजे अमरेंद्र व उसकी पत्नी गुड़िया को अपने साथ रख लिया था। उसके पास काफी जायदात थी जिसे अमरेंद्र हथियाना चाहता था। इसलिए अमरेंद्र ने अपने मामा की हत्या कर दी। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।