{"_id":"60aa007710d92817956a4e08","slug":"a-man-murdered-his-grand-mother-in-mahmoodabad-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: दो दिन पहले दादा की मौत के बाद पोते ने दादी को गला रेत कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: दो दिन पहले दादा की मौत के बाद पोते ने दादी को गला रेत कर मार डाला
Sun, 23 May 2021 02:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 May 2021 02:25 PM IST
सार
युवक को लगता था कि उसकी दादी सारी संपत्ति किसी और को दे देंगी। वह सड़क किनारे स्थित बाग को बेच देना चाहती थीं जिससे नाराज युवक ने बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली में एक युवक ने संपत्ति के विवाद में अपनी दादी की गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, महमूदाबाद कस्बे के कैथी टोला वार्ड निवासी बुजुर्ग शांति देवी वर्मा (70) के पति गौरीशंकर (80) की दो दिन पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके इकलौते बेटे कमलेश कुमार ने उनका अंतिम संस्कार किया जो कि महिला के सौतेले पुत्र हैं। वह क्रिया कर्म के बाद महमूदाबाद स्थित अपने घर में मौजूद थे।
विज्ञापन
रविवार की सुबह करीब 8 बजे के आसपास कमलेश घर से अपनी पत्नी के साथ दवाई लेने चले गए। इसी दौरान कमलेश का बेटा प्रदीप शांति देवी के घर पहुंचा और विवाद के बाद अपनी दादी के गले पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अनिल पांडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी दादी शांति देवी गांव के मुख्य मार्ग की बाग को बेचना चाहती थीं।
बाबा गौरीशंकर की तमाम संपत्ति दादी के नाम आने के बाद से ही वह अपनी दादी से नाराज था और उसे लगता था कि दादी सारी सम्पति किसी और को दे देंगी। कोतवाल ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।