फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered a child in a land dispute in Amethi.

अमेठी: जमीनी विवाद में चचेरे नाती की बांके से गला रेतकर हत्या, बचाने आई बच्चे की मां को भी पीटा

Sat, 06 Mar 2021 12:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Mar 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
A man murdered a child in a land dispute in Amethi.
वारदात के बाद मृतक बच्चा। - फोटो : amar ujala

अमेठी के मुंशीगंज कोतवाली के देवी चरण का पुरवा गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने अपने नौ वर्षीय चचेरे नाती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हमलावर ने बीच बचाव करने दौड़ी बहू को भी मारा। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे देवी चरण का पुरवा दुलापुर निवासी मालती पत्नी राम विलोम अपने बच्चों के साथ घर पर सो रही थी। भूमि विवाद के चलते उसके चचिया ससुर सुखदेव ने धारदार हथियार से चारपाई पर सो रहे नौ वर्षीय धीरज पुत्र राम विलोम की गला रेतकर हत्या कर दी। बीच-बचाव को दौड़ी धीरज की मां मालती को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। परिजनों ने आनन-फानन में मालती व बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मालती की तहरीर पर पड़ोसी सुखदेव पुत्र ननकऊ के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ रवीन्द्र सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते बालक की हत्या की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed