फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man kills his mother in Saharanpur.

कलियुगी बेटा: चाय नहीं देने पर मां को मार डाला

Fri, 02 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 02 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
A man kills his mother in Saharanpur.

चाय देने में देरी होने पर सहारनपुर के सरसावा के मीरपुर गांव में एक युवक ने फावड़े के हत्थे से सिर पर वार कर 65 साल की मां को मार डाला।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को घर के समीप खेत से गिरफ्तार कर घर से ही फावड़ा बरामद कर लिया। युवक नशेड़ी बताया जाता है। घटना से गांव के लोग स्तब्ध रह गए। पिता की ओर हत्यारोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मीरपुर निवासी अय्यूब का परिवार मेहनत मजदूरी करता है। रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह छह बजे वे लोग मजदूरी पर जाने की तैयारी कर रहे थे और पत्नी रफीला (65)  चाय बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी, तभी उसका बड़ा पुत्र नौशाद (35) उससे चाय मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पुलिस ने की कार्रवाई

A man kills his mother in Saharanpur.

चाय में देरी होने पर उसने तैश में आकर समीप ही रखा फावड़ा उठाकर उसका लकड़ी का हत्था सिर पर दे मारा। रफीला जमीन पर गिर पड़ी और मौत हो गई। नौशाद मौके से फरार हो गया।

हत्यारोपी के पिता अय्यूब ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर घर के समीप ही एक खेत में छिपे नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा कब्जे में ले लिया।

पिता अय्यूब ने बताया कि नौशाद नशीली दवाओं और भांग आदि का सेवन करता है और ज्यादातर वो नशे में ही रहता है। एसओ नरेश चौहान ने बताया कि पिता अब्यूब की तहरीर पर नौशाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed