{"_id":"60a2199c4da62143204ac151","slug":"a-man-get-shot-for-opposing-in-pradhani-election-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: प्रधानी के चुनाव में विरोध करने पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: प्रधानी के चुनाव में विरोध करने पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 17 May 2021 12:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 May 2021 12:52 PM IST
सार
पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश में मतगणना हो चुकी है और प्रत्याशियों की जीत की भी घोषणा कर दी गई है पर लोगों की दुश्मनी अभी भी खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले में प्रधानी के चुनाव में विरोध करने के चलते एक युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर किया गया है। मामले की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के गांव देवरिया गाड़ीघाट में बीती रात प्रधानी में विरोध करने के चलते गांव के संजय पुत्र भीखम के गोली मार दी। ग्रामीणों के अनुसार धनपाल व देवशंकर और संजय की बहुत अच्छी दोस्ती थी।
विज्ञापन
मगर इस बार प्रधानी के चुनाव में धनपाल व देवशंकर का समर्थन न करके गांव के अन्य प्रत्याशी का समर्थन कर रहा था। संजय का प्रत्याशी प्रधानी का चुनाव जीत गया। जिसकी रंजिश के चलते बीती रात संजय जब घर वापस जा रहा था तो पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने गोली मार दी। गोली संजय के पेट में लगी।
विज्ञापन
गोली चलने की सूचना पर महोली, हरगांव व इमलिया सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल संजय को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इमलिया पुलिस ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। गोली मारने वाले संदिग्धों की तलाश चल रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।