फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died after falling from fourth floor in Lucknow.

सीबीआई से बचकर भागे दवा कारोबारी की चौथी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत

Wed, 06 Sep 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Sep 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
A man died after falling from fourth floor in Lucknow.

लखनऊ के विकासनगर में बुधवार सुबह सीबीआई की रेड से बचकर भागे दवा कारोबारी 55 वर्षीय प्रदीप अग्रवाल की चौथी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। प्रदीप के खिलाफ रांची में धोखाधड़ी का एक केस दर्ज है जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई की टीम उसे पकड़ने पहुंची तो वह बालकनी की तरफ भागा। इसी दौरान लड़खड़ाकर वह नीचे गिर पड़ा। परिवारीजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए जहां मौत हो गई। प्रदीप के परिवार के सदस्य उसके खिलाफ दर्ज केस और सीबीआई की रेड के बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

विज्ञापन


एसओ सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदीप मूलरूप से देवरिया का है और यहां विकासनगर के रोहित टॉवर-2 के फ्लैट नंबर 303 व 304 में पत्नी संगीता, बेटा अंकित और बहू आकांक्षा के साथ रहता था। उसकी गुडंबा के कुर्सी रोड पर एनयू हरबल के नाम से फैक्ट्री है।
विज्ञापन


मंगलवार को सीबीआई के अवर निरीक्षक रोमी पाल के नेतृत्व में एक टीम लखनऊ आई और विकासनगर पुलिस से संपर्क कर प्रदीप के खिलाफ वारंट होने की जानकारी दी। अवर निरीक्षक ने प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस फोर्स मांगी जिस पर थाना का एक दरोगा, दो पुरुष व दो महिला कांस्टेबल उन्हें दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे सीबीआई और विकासनगर पुलिस की टीम रोहित टॉवर पहुंची। सीबीआई के आने का पता चलते ही प्रदीप घबरा गया और अपने फ्लैट नंबर 304 की बालकनी में छिप गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की टीम ने फ्लैट खंगाला लेकिन वह नहीं मिला। कुछ देर बाद टीम लौट गई। इसी बीच बालकनी में छिपा प्रदीप लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़ा। फ्लैट में मौजूद उसके परिवारीजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

गिरने की सूचना मिली तो मच गया हड़कंप

A man died after falling from fourth floor in Lucknow.
प्रदीप अग्रवाल - फोटो : amar ujala

अपार्टमेंट में ही रहने वाली सुधा सक्सेना ने पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर किसी के गिरने की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति वही प्रदीप अग्रवाल है जिसकी तलाश में सीबीआई टीम ने रेड की थी। परिवारीजनों की मदद से आनन-फानन प्रदीप को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

धोखाधड़ी के केस में परिवारीजन भी नामजद, पत्नी जा चुकी है जेल
धोखाधड़ी के केस में प्रदीप के अलावा उसकी पत्नी संगीता, भाई प्रवीण व उसकी पत्नी प्रीति भी नामजद हैं। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि प्रदीप ने एनयू हरबल के नाम से रांची में फैक्ट्री खोली थी जिसके लाइसेंस को लेकर कुछ समस्या चल रही थी। लाइसेंस रिन्यू कराए बगैर प्रदीप दवाएं बना रहा था।

सूत्रों का कहना है कि उस पर नकली दवाएं बनाने का भी आरोप था। इस मामले में वर्ष 2009 में केस दर्ज कराया गया था जिसकी जांच सीबीआई कर रही थी। संगीता को बीते वर्ष गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। फिलवक्त वह जमानत पर जेल से छूटकर आई थी।

वारंट पर पड़ा था दवा कारोबारी के तीसरे फ्लैट का पता
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दवा कारोबारी के पास रोहित टॉवर-2 में तीन फ्लैट 301, 303 व 304 हैं। वह अपने परिवार के साथ 303 व 304 नंबर में रहता था। सीबीआई जो वारंट लेकर आई थी, उस पर फ्लैट नंबर 301 का पता लिखा था। सीबीआई और पुलिस की टीम सबसे पहले फ्लैट नंबर 301 में गई। टीम वहां रह रहे लोगों से पूछताछ कर रही थी तभी प्रदीप को भनक लग गई। इससे पहले सीबीआई टीम उसके फ्लैट में पहुंचती, वह भागकर बालकनी में छिप गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed