फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died after beaten by Policemen.

वसूली करने गए दरोगा व सिपाही ने युवक को लाठियों से पीटा, मौत

Sat, 18 Jul 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मजेहऩा (गोंडा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, मजेहऩा (गोंडा)। Updated Sat, 18 Jul 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
A man died after beaten by Policemen.

कच्ची शराब के कारोबारियों से माहवारी वसूलने गए एक दरोगा ने सिपाहियों के साथ मिलकर त्रिलोकपुर गांव के मजरे सुकरौलिया निवासी एक दलित युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। घायल युवक की गुरुवार देर रात मौत हो गई।

विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह इंदिरा नगर तिराहे पर युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन देने पर जाम समाप्त हो सका।

युवक की पत्नी ने थाना धानेपुर में आरोपी दरोगा व सिपाहियों के खिलाफ हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की विवेचना सीओ मनकापुर को सौंपी गई है।  आरोपी दारोगा व सिपाहियों को पुलिस ने अधीक्षक ने शुक्रवार की देर शाम लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के मजरे सुकरौलिया निवासी केवला देवी ने बताया कि उसका पति रामबचन (32) 15 जुलाई की शाम रिहारी गांव के पास खेत की देखभाल के लिए गया था। देर शाम खेत से लौट रहे रामबचन से उपनिरीक्षक रवीन्द्र यादव व सिपाही राजरोशन कनौजिया और राममिलन यादव ने कच्ची शराब बनाने का आरोप लगाते हुए माहवारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवला ने बताया कि उसके पति ने शराब बनाने की बात से इन्कार किया तो दरोगा व सिपाहियों ने उसे लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया।

पांच घंटे तक होता रहा बवाल

A man died after beaten by Policemen.

केवला का आरोप है कि दरोगा व सिपाहियों ने रामबचन की जेब से 15 सौ रुपये भी निकाल लिए। रामबचन को उसका छोटा भाई राममनोहर निजी चिकित्सक के यहां ले गया, जहां इलाज के बाद गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई।

इससे गुस्साए गांव वालों ने इंदिरा नगर तिराहे पर युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने तथा एसडीएम सदर नरेन्द्र सिंह ने पीड़ित परिवारीजनों को तीन बीघा भूमि का पट्टा व 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया, तब जाकर पांच घंटे बाद जाम समाप्त हो सका।

मामले में केवला देवी ने थाना धानेपुर में आरोपी दरोगा रवीन्द्र सिंह, सिपाही राजरोशन कनौजिया व रामममिलन यादव के खिलाफ हत्या, छिनैती व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर हत्या की धारा गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव ने शुक्रवार की देर शाम आरोपी उपनिरीक्षक रवीन्द्र यादव व सिपाही राजरोशन कनौजिया और राममिलन यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed