{"_id":"62cbce31b3b7fb65805edae0","slug":"a-man-commits-suicide-by-hanging-himself-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: छत के पिलर से लटकती मिली युवक की लाश, भाई ने बताया ये हो सकता है आत्महत्या का कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Balrampur: छत के पिलर से लटकती मिली युवक की लाश, भाई ने बताया ये हो सकता है आत्महत्या का कारण
Mon, 11 Jul 2022 01:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:09 PM IST
सार
ससुराल में हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने छत के पिलर में लगी रस्सी से लटककर जान दे दी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के एक युवक ने छत के ऊपर पिलर में बंधी रस्सी से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष से कहासुनी के बाद के भाई ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
पचपेड़वा थाना अंतर्गत ग्राम मध्य नगर निवासी पिंटू (28) पुत्र राम सजीवन की लाश सोमवार को गांव के मकान की छत के ऊपर पिलर में बंधी रस्सी से झूलती हुई मिली।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पचपेड़वा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष पचपेड़वा आलोक राय ने यह जानकारी देते हुए कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के भाई बाबूलाल ने बताया की मृतक पिंटू कल अपने ससुराल मनोहरपुर गया था। उसकी पत्नी वहीं पर थी। वहां कुछ कहासुनी हुई। शाम को उसका भाई घर वापस आया। खाना खाकर गांव के बाहर बने मकान में सोने के लिए चला गया। सुबह 6:00 बजे भाई की लाश छत के पिलर से बंधी रस्सी से लटकती मिली।