फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man arrested by police who used to trap rich women in Lucknow.

Lucknow: न्यायिक अधिकारी बन अमीर महिलाओं को फंसाकर करता था शारीरिक शोषण व वसूली, जाल बिछाकर दबोचा गया

Thu, 06 Oct 2022 02:06 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Oct 2022 02:06 PM IST
सार

जालसाज शादी का विज्ञापन देने वाली तलाकशुदा व विधवा महिलाओं को निशाना बनाता था। साइबर क्राइम सेल की टीम ने विज्ञापन निकाल उसे जाल में फंसाया और फिर दबोच लिया।

विज्ञापन
A man arrested by police who used to trap rich women in Lucknow.
गिरफ्तार किया गया जालसाज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइबर क्राइम सेल की टीम ने एक ऐसे जालसाज को बुधवार को दबोचा है। जो न्यायिक अधिकारी बनकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता, फिर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलता था। जालसाज के निशाने पर शादी का विज्ञापन देने वाली तलाकशुदा व विधवा महिलाएं ही रहती थी। साइबर क्राइम सेल की टीम ने आरोपी के पास से चार लाख रुपये के जेवरात, चार मोबाइल और छह सरकारी विभागों की मुहर बरामद की हैं।

विज्ञापन


साइबर क्राइम सेल के प्रभारी निरीक्षक रणजीत राय के मुताबिक पकड़ा गया जालसाज कानपुर के नवाबगंज का रहने वाला विष्णु शंकर गुप्ता है। वह पेशे से वकील रहा है। आरोपी के खिलाफ हजतरगंज थाने में महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि विष्णु शंकर ने खुद को जज बताकर उसे कॉल किया। शादी करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद उसके साथ कई महीनों तक होटल व रेस्टोरेंट में मुलाकात करता था। उसके साथ शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बनाई। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जालसाज ने पीड़िता से 43.50 लाख रुपये की नकदी, 5 लाख के जेवरात, 3.30 लाख के दो एप्पल के मोबाइल हासिल किए। ठगी करने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जज बनकर करता था कॉल, 20 अधिक महिलाओं को ठगा
एडीसीपी क्राइम अखिलेश सिंह के मुताबिक पूछताछ में विष्णु शंकर गुप्ता ने कुबूल किया कि वह कानपुर में वकालत करता था। वकालत अच्छी नहीं चल रही थी। एक-दो केस के बारे में अखबारों में पढ़ा। इसके बाद ठगी करने की योजना बनाई। विष्णु ने कुबूल किया कि अब तक वह 20 से अधिक महिलाओं को ठग चुका है। उसके निशाने पर आर्थिक रूप से संपन्न विधवा, तलाकशुदा और सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं होती थी। जो अखबार में अपनी शादी का विज्ञापन प्रकाशित कराती थी। वह उनसे जज बनकर कॉल करता था। ताकि किसी को संदेह न हो। महिलाओं के नंबर हासिल करने के बाद उनसे बातचीत व चैटिंग शुरू कर देता था। उनको धोखे में रखकर प्रॉपर्टी व महंगी कार खरीदने के लिए रुपये व जेवरात ले लेता था। रुपये मिलने के बाद मोबाइल बंद कर देता। फिर उनसे संपर्क नहीं करता था।

विज्ञापन निकाला, महिला पुलिसकर्मी से बात कर फंसाया

पुलिस के मुताबिक आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाना पड़ा था। पीड़िता ने जो मोबाइल नंबर दिये थे। वह लगातार बंद आ रहे थे। जिसके कारण पुलिस ने अखबार में एक विज्ञापन निकाला। जिसमें आर्थिक रूप से संपन्न महिला का नाम, पता और मोबाइल नंबर दिया। जालसाज ने विज्ञापन देखने के बाद दिये गये पुलिस के नंबर पर कॉल किया। कॉल आने के बाद महिला पुलिसकर्मी से बातचीत कराई गई। उसे लगातार चैटिंग की गई। रुपये मांगने पर उसे देने के लिए लखनऊ बुलाया गया। लखनऊ आते ही साइबर क्राइम सेल की टीम ने उसे दबोच लिया।

इंस्पेक्टर रणजीत राय के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कानपुर के नवाबगंज, कोतवाली नगर, चकेरी में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अभी आरोपी की कुंडली खंगाल रही है। उसके मोबाइल से कई नंबर मिले है। जिसके जरिए पीड़ित महिलाओं से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed