फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lady murdered his husband with the help of her boy friend in Sultanpur.

सुल्तानपुर: पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, फिर खून से सने कपड़े ठिकाने लगाए

Thu, 03 Jun 2021 12:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Jun 2021 12:08 PM IST
सार

पति, पत्नी और प्रेमी के बीच प्रेम प्रसंग में रुकावट बन रहा था जिस पर दोनों ने मिलकर उसे ठिकाने लगा दिया। इसके बाद प्रेमिका ने ही प्रेमी के खून से सने कपड़े ठिकाने लगाए।

विज्ञापन
A lady murdered his husband with the help of her boy friend in Sultanpur.
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीन दिन पूर्व हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या आरोपी का खून से  सना कपड़ा और मृतक का जूता भी बरामद किया है।

विज्ञापन


लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के परसरामपुर गांव निवासी बनवारी लाल का बेटा चंद्रपाल (40) पुणे में काम करता था। परिजनों के अनुसार चंद्रपाल करीब 15 दिन पहले ही घर आया था। चंद्रपाल के पड़ोस में शादी थी जिसमें उसके रिश्तेदार भी आए हुए थे। चंद्रपाल क्षेत्र के चौबनवा गांव में निमंत्रण देने घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो उठे।
विज्ञापन


खोजबीन शुरू हुई तो चंद्रपाल का शव घर से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने पिता बनवारी लाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल ने बताया कि चंद्रपाल की पत्नी कमला देवी का गांव के ही अजय कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब चंद्रपाल को हुई तो उसने विरोध करना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से सना कपड़ा और जूता बरामद किया

प्रेम में बाधक बनने पर कमला ने अजय के साथ मिलकर चंद्रपाल की हत्या की साजिश रची थी। अजय ने चंद्रपाल की बसुली से मारकर हत्या की थी। कमला देवी ने चंद्रपाल के कपड़े को छुपा कर रखा था।

बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या के वक्त पहना गया अजय का खून से सना कपड़ा और जूता बरामद किया है। सीओ ने खुलासा करते हुए पुलिस टीम के प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार पांडेय, एसआई दयाशंकर मिश्र, दीपक कुमार व महिला एसआई सुशीला गौतम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed